Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP के ‘मोदी की गारंटी’ को टक्कर देने कांग्रेस लाई ‘न्याय की गारंटी’
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

BJP के ‘मोदी की गारंटी’ को टक्कर देने कांग्रेस लाई ‘न्याय की गारंटी’

10/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-16.17.02

– इस वर्ग को साध कर लोकसभा चुनाव जीतने की जुगत में लगी है कांग्रेस
– इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ का तोड़ निकाल लिया गया है। सीजी प्रदेश अध्यक्ष खुलकर बोले

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव में सभी राजनैतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास कर रहे है। बहुमत के साथ दिल्ली में काबिज होने पार्टियों द्वारा रणनीतिक फैसले लिए जा रहे है। फिलहाल केन्द्रीय सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी के नाम को प्रमोट करते हुए चल रही है। सत्ता पक्ष ‘मोदी की गारंटी’ का स्लोगन लेकर चल रही है। तो इसी का तोड़ निकालने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ का तोड़ निकाल लिया गया है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय सत्ता में काबिज होने पर प्राथमिकता से रोजगार देने की बात कही जा रही है। इसीस कड़ी में पार्टी ने युवा न्याय के लिए पांच गारंटी का वायदा किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के लिए न्याय की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी ऑइकान राहुल गांधी का मानना हैं कि रोजगार भारत की सर्वोच्च आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पांच न्याय की गारंटी का वायदा किया है…।

– देखिए पांच गारंटी
01) भर्ती भरोसा: कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार में 30 लाख नौकरियों की गारंटी दे रही हैं। हम एक कैलेंडर तय करेंगें और उसके हिसाब से तय वक्त और निर्धारित ढंग से भर्ती प्रोसेस पूरा करेंगें।
02) पहली नौकरी पक्की: प्रत्येक डिप्लोमाधारियों या फिर कॉलेज से स्नातक धारी युवाओं को प्राइवेट या फिर पब्लिक सेक्टर की कम्पनीज में एक साल के प्रशिक्षण (अप्रेंटिसशिप) प्रदान करने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम बनाने की गारंटी देते हैं। प्रशिक्षुओं को आठ हजार पांच सौ रुपए प्रति महीने (एक लाख रुपए हर साल) मिलेगा।
03) पेपर लीक से मुक्ति: कांग्रेस प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की सांठगांठ या षड्यंत्र को रोकने के लिए और ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी दे रही हैं। हम नए कानून लाकर पर्चा लीक को पूरी तरह से रोकेंगें।
04) गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा : कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोजगार तलाशने वाले लाखों नवजवानों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थिति (वर्किंग कंडिशन) और सामाजिक सुरक्षा तय करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती हैं
05) युवा रोशनी: पांच वर्ष के वक्त के लिए देश के समूचे जिलें में आबंटन की फैसिलिटी के साथ कांग्रेस पपांच हजार करोड रुपए का एक कोषालय को आकार देने की बात कही जा रही है। 40 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी फील्ड में अपने व्यापार के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का फायदा उठा सकते है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली X और Y कैटेगिरी सिक्योरिटी, इन लीडर्स को था खतरा
Next: International Women’s Day: सीटू नेता पहुंचे सेक्टर 9 अस्पताल, महिलाओं को किया सम्मानित, बात युद्ध, बेरोजगारी और वेतन तक आई

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.