Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant में होने जा रहा ये बड़ा काम, जुटे BSP, RSP, SRU के ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant में होने जा रहा ये बड़ा काम, जुटे BSP, RSP, SRU के ED

03/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
This-big-work-is-going-to-be-done-in-SAIL-Bokaro-Steel-Plant-EDs-of-BSP-RSP-SRU-gathered
  • ब्राउनफील्ड विस्तारीकरण के लागत, निष्पादन समय सीमा, और समय पर परियोजना के लिए इष्टतम कार्यान्वयन रणनीति निर्धारित करना है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) से बड़ी खबर आ रही है। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के ब्राउनफील्ड विस्तारीकरण के लिए प्रमुख हितधारकों और बिडर्स के शिखर सम्मेलन का आयोजन मानव संसाधन विभाग के मेन ऑडिटोरियम में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों को मिले 26 हजार मजदूरी, देखिए वीडियो

सम्मलेन का शुभारम्भ अनिमा कुशवाहा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) के स्वागत भाषण तथा अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) के द्वारा “सहयोगात्मक सफलता की ओर” विषय के अंतर्गत साझा की गई अंतर्दृष्टि के साथ शिखर सम्मेलन को औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : HazAn Competition में Bhilai Steel Plant का दबदबा, SAIL ISP, RSP, SSP भी जीता

अनूप कुमार-अधिशासी निदेशक (कोलियरीज), एस मुखोपाध्याय- अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ) भिलाई स्टील प्लांट , अलोक वर्मा-अधिशासी निदेशक (माइंस) ओजीओएम, एसके वर्मा-अधिशासी निदेशक (सीईटी), तरुण मिश्रा-अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राउरकेला स्टील प्लांट तथा पीके रथ अधिशासी निदेशक (एसआरयू) आयोजित होने वाले शिखर सम्मलेन में प्रमुख रूप से उद्घाटन सत्र में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि की ताज़ा खबर: 15 हजार से ज्यादा सैलरी नहीं है रोड़ा, दो जगह से एक साथ ऐसे बनें EPFO मेंबर

शिखर सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य बिडर्स, प्रमुख हितधारकों , सलाहकार और बीएसएल के बीच ब्राउनफील्ड विस्तारीकरण के लागत, निष्पादन समय सीमा, और समय पर परियोजना के लिए इष्टतम कार्यान्वयन रणनीति निर्धारित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: आत्मसम्मान के साथ जीने का हक चाहते हैं वरिष्ठ नागरिक, मतदान पर बड़ा फैसला, BJP की बढ़ी धड़कन

कार्यक्रम में बीएसएल के महा प्रबंधक (ब्राउनफील्ड विस्तार) नरेश कुमार बेहरा तथा मेसर्स एमएन दस्तूर के प्रतिनिधि के द्वारा कच्चे माल से स्टील बनाने और डायरेक्ट रोलिंग जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का प्रस्तुतीकरण किया गया। पीएच शर्मा मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएँ) एसपी दास महाप्रबंधक (सीईटी) तथा एमटी राव, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) सेल निगमित कार्यालय ने पैनल चर्चाओं में अपना अहम योगदान किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मचारियों का MP विजय बघेल से तीखा सवाल: 52 साल बाद SAIL की ग्रेच्युटी क्यों हुई सीलिंग, 15 लाख तक का नुकसान

जानिए बोकारो स्टील प्लांट में क्या आ रहा नया

बीएसएल के विस्तार के लक्ष्य में 4500 मीटर क्यूब का ब्लास्ट फर्नेस, 165-टन कैपेसिटी का दो बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (बी ओ एफ), सिंगल स्ट्रैंड का स्लैब कॉस्टर तथा डायरेक्ट रोलिंग जैसी प्रमुख इकाइयां स्थापित करना शामिल है।

इसके अतिरिक्त कच्चे माल के भंडारण और हैंडलिंग की सुविधाओं में वृद्धि तथा इसकी सहायक प्रणाली का विस्तारीकरण करके कुशल परियोजना निष्पादन की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 25 की आशाजनक शुरुआत, एनएमडीसी ने 50 एमटी का रखा लक्ष्य

अधिकारियों ने बनाई खास रणनीति

शिखर सम्मेलन ने सभी प्रतिभागियों को स्टील बनाने के लिए रणनीतिक रूप से कच्चे मॉल की उपलब्धता की योजना बनाना, नवोन्मेषी परियोजना प्रबंधन को अपनाना तथा समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने के चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP व BSL की टीम बनी चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स की दूसरी उपविजेता, BSP चैंपियन

बीएसएल के डीआईसी ने कहा…

कार्यक्रम के समापन सत्र में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सेल-बोकारो सहित देश की अन्य इस्पात कंपनियां भी अपनी क्षमता विस्तार की प्रक्रिया में है जो देश की भविष्य की मांग के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस अहम कार्य की सफलता के लिए सभी सम्बंधित पक्षों के बीच कार्य योजना के विषय में स्पष्टता और सामंजस्य आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के अधिकारी और इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पत्नी को भी सर्टिफिकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Elections 2024: प्रेम प्रकाश पांडेय ने संभाला मोर्चा, विजय बघेल संग निकाली जन आशीर्वाद यात्रा
Next: भूपेश बघेल की दस्तक, राजेंद्र साहू बोले-दे देंगे जान, अडानी के हाथों में नहीं जाने देंगे भिलाई स्टील प्लांट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.