Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम

Azmat ali 04/06/2026 1 minute read
Dedicated Freight Corridor Project Ban on Buying and Selling of Land in 18 Villages of Durg District

कलेक्टर अभिजीत सिंह के अगले आदेश तक बैन प्रभावी रहेगा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के दायरे में 18 गांवों के भूमि मालिक।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ईस्ट एवं वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और प्रभावित ग्रामीणों के हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से दुर्ग जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के 18 गांवों में निजी भूमि के खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन तथा खरीदी-बिक्री पर आगामी आदेश तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL), भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के परियोजना प्रबंधक (विद्युत), रायपुर द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किया गया है। जिले में प्रस्तावित ईस्ट एवं वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के निर्माण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इन 18 गांवों में लागू होगा प्रतिबंध
बिरेझर
चंगोरी
कोनारी
चंदखुरी
हनोदा
खम्हरिया
उमरपोटी
उतई
डुमरडीह
सिरसाकला
परसदा (पाहंदा)
पाटन तहसील के गांव
परेवाडीह
पहंडोर
सोमनी
औंधी
मगरघटा
बेन्द्री
पथरीडीह

लेक्टर की अनुमति के बिना नहीं होंगे भूमि संबंधी लेन-देन

जारी आदेश के अनुसार इन गांवों में किसी भी प्रकार का खाता विभाजन, नामांतरण, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी-बिक्री अथवा अन्य भूमि संबंधी लेन-देन फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी हितबद्ध व्यक्ति या पक्षकार को विशेष परिस्थिति में भूमि संबंधी कार्य कराना है तो उसे कलेक्टर दुर्ग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रशासन संबंधित परियोजना निकाय से अभिमत प्राप्त करने के बाद मामले पर उचित निर्णय लेगा।

प्रभावित ग्रामीणों के हितों की रक्षा का दावा

जिला प्रशासन का कहना है कि परियोजना की घोषणा के बाद जमीनों की खरीद-फरोख्त और कृत्रिम रूप से भूमि मूल्य बढ़ाने जैसी गतिविधियों की आशंका रहती है। ऐसे में यह प्रतिबंध प्रभावित किसानों और भूमि स्वामियों के हितों की रक्षा करने तथा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के दायरे में आने वाले 18 गांवों के भूमि मालिक सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100% जले, भर्ती
Next: Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त, फंसा CISF

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.