Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में DGM की मौत, होगा पोस्टमार्टम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में DGM की मौत, होगा पोस्टमार्टम

21/08/2024 1 minute read

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से दुखद खबर आ रही है भिलाई इस्पात संयंत्र के 56 वर्षीय उप महाप्रबंधक राजीव शर्मा की मौत हो गई है। मौत का कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है।

पोस्टमार्टम के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है। मृतक की बहन को खबर दे दी गई है। बहन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहती है। भिलाई पहुंच रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीएसपी के फाउंड्री शॉप में कार्यरत थे। बुधवार शाम लगभग 6.15 बजे बिल्डिंग नम्बर 1 में अपने कमरे में अचेत पाए गए। तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट से एम्बुलेंस बुलवाई गई और उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि वह अपने कम्प्यूटर पर काम कर रहे थे। टेबल पर ही सिर रखकर आराम कर रहे थे, लेकिन, दोबारा सिर को उठा नहीं सके।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा

फाउंड्री शॉप से पहले वह ईईडी में कार्यरत थे। कुछ वर्ष पूर्व ही फाउंड्री शॉप में ट्रांसफर हुआ था। डीजीएम तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में रहते थे। घर में अकेले ही रहते थे। खबर लगते ही बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की पूरी टीम अस्पताल पहुंची।

बहन को सूचना दी गई। महासचिव परविंदर सिंह का कहना है कि मृतक की बहन के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार का समय तय होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी, राहुल गांधी और ईपीएस 95 पेंशन, बहुत कष्ट है भाई…

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर की भी मौत पर सब दुखी 

इसी तरह का हादसा सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर डीके श्रीवास्तव के साथ भी हुआ था। 11 अगस्त को नेहरू नगर स्थित आवास पर वह आराम कर रहे थे, लेकिन दोबारा नींद से नहीं जाग सके। मृत हालत में पाए गए थे।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। डीके श्रीवास्तव कोविड काल के समय काफी सुर्खियों में थे। लोगों की मदद के लिए याद किया जाता है। चार की सर्विस बची थी। लेकिन, कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 3-टेस्ला MRI मशीन की बड़ी सौगात, मरीजों को परेशानियों से आजादी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी
Next: BJP के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की DURG में शुरुआत, आज स्टेट प्रेसीडेंट, भाजपा के कई सीनियर लीडर्स का जमावड़ा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.