Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED ने देवेंद्र यादव को किया तलब, विधायक बोले-एक दिन बुलाओ-चार दिन बैठाओ, कर लो पूछताछ, रोज-रोज समय न करें बर्बाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ED ने देवेंद्र यादव को किया तलब, विधायक बोले-एक दिन बुलाओ-चार दिन बैठाओ, कर लो पूछताछ, रोज-रोज समय न करें बर्बाद

06/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
ED-called-Devendra-Yadav-on-Tuesday-MLA-said-call-for-one-day-sit-for-four-days-inquire-do-not-waste-time-everyday

-सम्मन की अनुपालना में उपस्थित होने में असफल होते हैं तो विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) ने विधायक देवेंद्र यादव को एक बार फिर तलब किया है। कांग्रेस अधिवेशन से पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं सहित भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के आवास पर छापा मारा था। सुबह से देर रात तक सवाल-जवाब और आवास को खंगालने के बाद टीम लौट गई थी। इसके बाद फिर ईडी की तरफ से विधायक को सम्मन जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को करोड़ों रुपए लौटाएगा SESBF, इधर-NPS पर बड़ा फैसला

धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच के लिए विधायक को बुलाया गया है। ईडी के नोटिस में लिखा है कि एक मार्च को इस कार्यालय में आपने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी और उपस्थिति के लिए अन्य तिथि का अनुरोध किया था। इसलिए ईडी की तरफ से छत्तीसगढ़ कार्यालय में 7 मार्च सुबह 10.30 बजे सम्मन की अनुपालना में उपस्थित होने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Bonus: बकाया साढ़े 9 हजार बोनस मिलेगा या और इंतजार, कारपोरेट आफिस पर टिकी सबकी नजरें

साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि आप इस कार्यालय में उक्त सम्मन की अनुपालना में उपस्थित होने में असफल होते हैं तो विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

सम्मन पर विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा के नेता ईडी के मध्यम से कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर रहे हैं। पिछले दिनों ईडी के छापेमारी को जनता ने देखा है, जो अर्थहीन कार्रवाई थी। सम्मन अभी आया है। हम डरते नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   शासकीय कर्मचारी-अधिकारी 5 मार्च तक OPS या NPS का विकल्प चुनें, 35 हजार ने अब तक नहीं चुना विकल्प

संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, जो भी पूछना है हम सहयोग करेंगे। डराने, दबाने, गैर तरीके से फंसाने, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति संस्थाएं करेंगी तो हम विरोध करेंगे। ईडी ने मेरा फोन लिया है। तीन दिन पूर्व तीन बार हमारा स्टाफ गया, उसे घुमाया गया।

मोबाइल का कांट्रैक्ट नंबर मांग रहे, नहीं दिया गया। विधायक ने मीडिया को बताया कि मैं खुद गया, लेकिन नहीं दिया गया। मैं बोल चुका हूं, एक बार बुलाइए, चार दिन रखिए। रोज-रोज परेशान करेंगे तो जनता का नुकसान होगा। हम जनता का नुकसान नहीं होने देंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को करोड़ों रुपए लौटाएगा SESBF, इधर-NPS पर बड़ा फैसला
Next: CG Budget 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोला सौगातों का पिटारा, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता तय, नया रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.