Suchnaji

बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल नोटिस का असर: HSCL में LPC की व्यवस्था खत्म, अब BSL जारी करेगा CLC सर्टिफ़िकेट

बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल नोटिस का असर: HSCL में LPC की व्यवस्था खत्म, अब BSL जारी करेगा CLC सर्टिफ़िकेट
  • यूनियन का आरोप-हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) मजदूरों के शोषण का चोर रास्ता बन चुका है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार को ठेका मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं के निवारण के लिए क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) (Krantikari Ispat Mazdoor Sangh (HMS)) के हड़ताल नोटिस के मद्देनजर सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) के मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन एवं प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ), मुख्य महाप्रबंधक यातायात तथा युनियन की ओर से संघ के महामन्त्री राजेंद्र सिंह, यातायात विभाग के यूनियन प्रतिनिधि सुभाषचंद्र कुम्भकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant का कर्मचारी हादसे में जख्मी, टूटी पैर की हड्डी…!

वार्ता में राजेंद्र सिंह ने मजदूरों की लम्बित मांगों पर प्रबंधन का ध्यान आर्किष्ट करते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) (Hindustan Steel Works Construction Limited) मजदूरों के शोषण का चोर रास्ता बन चुका है। यूनियन ने कई बार वार्ता और हड़ताल के ज़रिए प्रबंधन से मांग रखा कि जब एच.एस.सी.एल और आम ठेकेदारों के लिए खुली निविदा (open tender) में एक हीं परिपाटी का पालन किया जाता है तो मजदूरों के मिनिमम वेज के साथ अन्य सुविधाओं के भुगतान में अलग परिपाटी क्यों? सभी मजदूर बोकारो इस्पात संयंत्र के लिए काम कर रहें हैं। इसीलिए एक प्लांट एक विधान लागू होना ही चाहिए, तभी न्याय होगा।

ये खबर भी पढ़ें मेरी Wife के 5 Husband, सबको निपटा दी, अब मेरी बारी, सुनीता उर्फ पायल उर्फ फिरदौस बेगम से बचाइए SP साहब

बैठक में मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ) ने यूनियन से हड़ताल वापसी का आग्रह करते हुए कहा कि 01/07/2024 से एच.एस.सी.एल. के सभी मजदूरों के हक और अधिकारों के रक्षा के लिए अब सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र का कार्मिक विभाग जवाबदेह होगा। अब बी.एस.एल. के ठेका मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं की भाँति जैसे हाजिरी कार्ड, पे- स्लिप, नवीकृत मिनिमम वेज,सुरक्षा उपकरण जैसी सभी सुविधाएं एच.एस.सी.एल के ठेका मजदूरों को भी प्राप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

और बी.एस.एल के ठेका मजदूरों की भाँति एच.एस.सी.एल के ठेका मजदूरों के अधिकारों के रक्षा के प्रति सेल/बोकारो प्रबंधन का कार्मिक विभाग पूर्णतया जवाबदेह होगी।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117