Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना: पेंशनर्स को बड़ा झटका, EPS 95 Minimum Pension पर मोदी सरकार का लोकसभा में दो-टूक जवाब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना: पेंशनर्स को बड़ा झटका, EPS 95 Minimum Pension पर मोदी सरकार का लोकसभा में दो-टूक जवाब

23/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employee-Pension-Scheme-1995-Big-blow-to-pensioners-Modi-government-gives-blunt-answer-in-Lok-Sabha-
  • ईपीएस 95 के तहत स्वीकार्य पेंशन को जीवन-यापन लागत सूचकांक से जोड़ना व्यवहार्य नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) यानी ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन को लेकर लोकसभा में सवाल दागा गया। मोदी सरकार का जवाब भी आ गया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने जवाब दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: BSP, BSL,RSP खदान में 46, ISP 9, DSP 1, राउरकेला 3 व कोलियरी में 5 नए अफसरों का कॅरियर शुरू

ईपीएफ पेंशन में न्यूनतम वृद्धि के बारे में सांसद ए. राजा ने प्रश्न पूछा था। प्रश्न था कि श्रम और रोजगार मंत्री बताएंगे कि क्या सरकार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) द्वारा न्यूनतम पेंशन में वृद्धि किए जाने के संबंध में मजदूर संघाँ, जन प्रतिनिधियों जैसे हितधारकों से मांगे प्राप्त हो रही हैं। क्या सरकार निर्वाह लागत सूचकांक में वृद्धि और मजदूरी में वृद्धि के मद्देनजर कर्मचारी भविष्य निधि अभिदाताओं के लिए न्यूनतम पेंशन में वृद्धि करने पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

क्या सरकार/कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) पैशन गणना फार्मूले में संशोधन करेगा, क्योंकि वर्तमान फार्मूला पेंशनभोगियों के प्रति मनमाना और पक्षपातपूर्ण है, यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, SAIL, CIL, JSW, ONGC, अडानी-अंबानी का शेयर भाव धड़ाम

इन सवालों का जवाब श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोमा करांदलाजे ने सदन में प्रस्तुत किया। कहा-विभिन्न हितधारकों से कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने हेतु विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, हजारों रुपए की छूट, नए बजट के गणित को आसानी से समझिए

कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 (EPS 95). एक परिभाषित अंशदान-परिभाषित लाभ’ सामाजिक सुरक्षा योजना है। कर्मचारी पेंशन निधि का कोष (1) नियोक्ता ‌द्वारा वेतन के 8.33 प्रतिशत की दर से अंशदान; और (B) 15,000/- रुपए प्रति माह तक के वेतन के 1.16 प्रतिशत की दर से केंद्र सरकार की बजटीय सहायता के माध्यम से बना है।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: मोदी सरकार की इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेगा 5 हजार, सरकार ने दिया कांग्रेस को जवाब

योजना के तहत सभी लाभों का भुगतान इस प्रकार की संचित राशि से किया जाता है। ईपीएस, 1995 के पैरा 32 के तहत यथा अधिदेशित और निधि के मूल्यांकन के अनुसार निधि का मूल्यांकन वार्षिक आधार पर किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: गौतम अडानी की ACC सीमेंट फैक्ट्री को चपत लगाकर कोयले का कर रहे थे ‘काला’ धंधा, Durg Police ने धर-दबोचा

योजना के तहत सदस्य की पेंशन की राशि का निर्धारण सेवा की पेंशन योग्य अवधि और पेंशन योग्य वेतन को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सूत्र के अनुसार किया जाता है। पेंशन योग्य सेवा, पेंशन योग्य वेतन और 70 के फॉर्मूले पर पेंशन तय होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, हजारों रुपए की छूट, नए बजट के गणित को आसानी से समझिए

2014 में सरकार ने 1000 रुपए देना शुरू किया

यह स्पष्ट है कि पेंशन की राशि पूर्वनिर्धारित फार्मूले पर आधारित है। तथापि, सरकार ने पहली बार, वर्ष 2014 में बजटीय सहायता प्रदान करके ईपीएस, 1995 के तहत पेंशनभोगियों को प्रति माह 1000 रुपए की न्यूनतम पेंशन प्रदान की, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को ईपीएस के लिए वार्षिक रूप से प्रदान किए जाने वाले वेतन के 1.16% की बजटीय सहायता के अतिरिक्त थी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

उच्चाधिकार प्राप्त निगरानी समिति (एचईएमसी) गठित है

कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के पेंशनभोगियों की मांगों पर विचार करते हुए सरकार ने ईपीएस, 1995 के पूर्ण मूल्यांकन और समीक्षा के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त निगरानी समिति (एचईएमसी) का गठन किया। समिति ने ईपीएस, 1995 के तहत महंगाई भत्ते के मुद्दे पर विचार किया और अन्य बातों के साथ-साथ सुझाव दिया कि बीमांकिक स्थिति को देखते हुए ईपीएस 95 के तहत स्वीकार्य पेंशन को जीवन-यापन लागत सूचकांक से जोड़ना व्यवहार्य नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट में रेलवे को मिला 2,62,200 करोड़, पढ़िए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा…
Next: Union Budget 2024: Chhattisgarh के प्रमुख नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें बजट को किसने और कैसे देखा

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.