Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

20/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Tension-in-EPFO-SAIL-EPS-95-Higher-Pension-stuck-ball-in-PM-Modis-court
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए Steel Authority of India Limited के कार्मिकों ने ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म के बाद डिफ्रेंस एमाउंट जमा किया था।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) और देश के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) संग तमाम पीएसयू में ठनी हुई है। कर्मचारी और अधिकारी उच्च पेंशन के अधिकार से वंचित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आयकर कटौती, छूट के बारे में Income Tax Department ने दिए RINL के अधिकारियों-कर्मचारियों को टिप्स

SAIL पीएफ ट्रस्ट (SAIL PF Trust) विवाद के चलते कार्मिकों को हर महीने मिलने वाली ईपीएस 95 उच्च पेंशन (EPS 95 Higher Pension) से वंचित होना पड़ रहा है। इसका हिसाब कौन देगा? उम्र के आखिरी पड़ाव में राहत के बजाय पूर्व कार्मिक तनाव में जिंदगी गुजार रहे हैं।

ईपीएफओ (EPFO) और सेल (SAIL) के बीच चल रही तनातनी का फैसला श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (labor Ministry) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को ही करना है। लोकसभा का सत्र चालू होने के बाद इस पर सवाल-जवाबा की बौछार होगी।

ये खबर भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाकशुदा बेटियां और पति-पत्नी अब पेंशन के हकदार, विकसित भारत मुहिम में पेंशनभोगी जरूरी Stakeholders

इसके बाद ही कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) के तहत उच्च पेंशन का रास्ता साफ हो सकेगा। पीएफ ट्रस्ट विवाद के चलते कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने सेल समेत कई पीएसयू के कार्मिकों का जमा पैसा तक लौटा दिया है। इस वजह से यहां हायर पेंशन का रास्ता फिलहाल बंद है।

ये खबर भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अब गई नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग एक्शन में, होगी FIR

EPS 95 Higher Pension के लिए पहले ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरा, फिर पैसा जमा किया, अब…

ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कार्मिकों ने पहले ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरा। इसके बाद डिफ्रेंस एमाउंट तक जमा किया। सबसे ज्यादा भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कार्मिकों की संख्या थी। दूसरी ओर ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) को लेकर भी आंदोलन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के गेट पर CISF जवान ने यूनियन नेता से किया गाली-गलौज, देख लेने की धमकी, मामला गरमाया

एक्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ये कहा…

एक्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (Ex Employees Welfare Association) के अध्यक्ष शांत कुमार ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पीएफ ट्रस्ट का विवाद जबर्दस्ती का पैदा किया गया है। सुप्रीम कोर्ट सीलिंग के नॉर्म्स को ही खत्म कर चुका है। अब इस तरह के मामले पर सवाल उठाना ही गलत है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant बायोमेट्रिक पर 26 को ALC के पास बड़ी सुनवाई, सभी यूनियन-DIC तलब

जिस वक्त सेल सीपीएफ ट्रस्ट बना था। उस वक्त ईपीएफओ के पास उतने संसाधन नहीं थे। इसलिए सरकार ने कंपनियों को छूट दिया। नियम के अनुसार ही सबकुछ चल रहा है। ट्रस्ट नियम के अनुसार ही चलता है। ईपीएफओ को हिसाब भी देता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी का जवाब: भिलाई टाउनशिप में नहीं आ रहा दूषित जल, पीने के लिए सुरक्षित है पानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल से आई भयानक फोटो, भागते हुए पहुंचे CGM, पढ़िए मॉक ड्रिल का डिटेल
Next: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.