Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वेतन-पेंशन पर भड़के कर्मचारी, BMS का 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वेतन-पेंशन पर भड़के कर्मचारी, BMS का 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन

Azmat ali 31/07/2026 1 minute read
Employees Angry over Salary-Pension issues BMS Protest on August 17

देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। संगठन ने अधिक से अधिक श्रमिकों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।

  • यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारियों की मांग और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ-बीएमएस भी आंदोलन करने जा रही है। BMS ने 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन का किया आह्वान, कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा। 17 अगस्त 2026 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। संगठन ने अधिक से अधिक श्रमिकों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।

कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और केंद्र सरकार की श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने 17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस मजदूरों की 11 प्रमुख मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

उरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सह उद्योग प्रभारी हिमांशु शेखर बल ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मजदूर एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण देशभर के श्रमिक आंदोलन के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम

केंद्र सरकार से निम्नलिखित मांगें तत्काल लागू करने की अपील

न्यूनतम वेतन ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए।
ESI की वेतन सीमा बढ़ाकर ₹42,000 की जाए।
EPFO की वेतन सीमा ₹30,000 की जाए।
योजना कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जाए।
ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर ₹40 लाख की जाए।
बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए।
बोनस की सीमा में वृद्धि की जाए।
बोनस पात्रता की शर्तों को उदार बनाया जाए।
न्यूनतम पेंशन ₹7,500 प्रतिमाह के साथ महंगाई भत्ता एवं चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का व्यापक लाभ दिया जाए।
समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए तथा आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी इसे लागू किया जाए।

येे खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न
Next: न्यूनतम वेतन 42,000, पुरानी पेंशन योजना की मांग, भारत छोड़ो आंदोलन के तर्ज पर 10 अगस्त को मजदूरों का दिखेगा गुस्सा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.