Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO का बड़ा दांव, 30 हजार कर्मचारी जुड़े, कोष में 1688.82 करोड़ जमा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO का बड़ा दांव, 30 हजार कर्मचारी जुड़े, कोष में 1688.82 करोड़ जमा

14/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees_-Provident-Fund-Organisation-Increase-in-refund-of-exemption-by-establishments-due-to-stre

EPFO द्वारा Compliance Procedures को सुव्यवस्थित करने के कारण प्रतिष्ठानों द्वारा छूट की वापसी में बढ़ोतरी हुई।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पिछले दो वर्षों में, 27 प्रतिष्ठानों ने अपनी छूट वापस ले ली है, जिससे लगभग 30,000 कर्मचारी जुड़े हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (EPFO) के तहत कोष में 1688.82 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है।

सुधरी हुई सेवाओं के कारण, ज्यादातर प्रतिष्ठान ईपीएफओ द्वारा दी गई अपनी छूट वापस ले रहे हैं। ये प्रतिष्ठान ईपीएफओ को अपने कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) का सीधे प्रबंधन करने देना पसंद करते हैं। इससे उन्हें अपनी मुख्य व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने में ज्यादा आसानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत

दावों के तेजी से निपटान, उच्च रिटर्न दर, मजबूत निगरानी और जुड़ाव में आसानी के साथ, ईपीएफओ द्वारा प्रतिष्ठानों और सदस्यों, दोनों को, दी जाने वाली सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत ईपीएफओ ने गत वर्ष ईपीएफ अधिनियम के तहत छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु कई कदम उठाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें Job Alert 2024: Indian Air Force में जुड़ने का शानदार मौका, 2500 पोस्ट, तगड़ी Salary, ऐसे करें Apply

एक नया सॉफ्टवेयर और पोर्टल शुरू किया जाएगा

प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने के एक प्रयास में, ईपीएफओ ने पहली बार छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए सभी प्रक्रियाएं जो प्रासंगिक हैं, को शामिल करते हुए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और मैन्यूअल प्रकाशित किए हैं।

इसके अतिरिक्त, डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, छूट को वापस करने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु जल्द ही एक नया सॉफ्टवेयर और पोर्टल शुरू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें बधाई हो…ईपीएस 95 हायर पेंशन यहां चालू, 18 लाख मिला एरियर

स्वयं के पीएफ ट्रस्ट के प्रबंधन करने की अनुमति

जो प्रतिष्ठान अपने कर्मचारियों के पीएफ कोष का प्रबंधन करना चाहते हैं, उन्हें ईपीएफ अधिनियम की धारा 17 के तहत छूट प्राप्त करने की जरूरत है। इससे ईपीएफओ उन प्रतिष्ठानों को वैधानिक योगदान दिए बिना अपने स्वयं के पीएफ ट्रस्ट के प्रबंधन करने की अनुमति देता है।

ऐसे छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों को वैधानिक रूप से ऐसे लाभ मुहैया कराने के लिए बाध्य किया जाता है, जो कम से कम ईपीएफओ द्वारा ग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले लाभों के बराबर हों और अधिनियम में उल्लिखित छूट की अधिसूचित शर्तों का अनुपालन करें।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

हितधारकों पर ईपीएफओ के बढ़ते फोकस

31 मार्च 2023 तक, 1002 छूट प्राप्त प्रतिष्ठान हैं, जो 31,20,323 सदस्यों के 3,52,000 करोड़ रुपये के कोष का प्रबंधन कर रहे हैं। अपने हितधारकों पर ईपीएफओ के बढ़ते फोकस के साथ-साथ सदस्यों के लिए स्थिर रिटर्न देने वाले पेशेवर रूप से प्रबंधित फंडों ने छूट को वापस करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai: सेक्टर 10 के गुंडिचा मंडप में राम कथा ने बटोरी वाहवाही, नन्हें कलाकार सम्मानित
Next: Big Breaking: Bhilai में मिला डेंगू का लार्वा, शहर में मचा चुका है तबाही, हर दूसरे दिन होती थी मौत, फिर बढ़ी धड़कनें

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.