Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: बोकारो स्टील प्लांट के 178 कार्मिकों को उच्च पेंशन का आया डिमांड लेटर, EPFO की चाल पर उठे सवाल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: बोकारो स्टील प्लांट के 178 कार्मिकों को उच्च पेंशन का आया डिमांड लेटर, EPFO की चाल पर उठे सवाल

26/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Demand-letter-for-higher-pension-received-for-178-employees-of-Bokaro-Steel-Plant-questions-on-EPFOs-stake
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) समेत तमाम पीएसयू (PSU) की पेंशन पर रोक भी लगी है।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर सेल बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। 178 कर्मचारियों-अधिकारियों को डिमांड लेटर जारी कर दिया गया है। सहमति पत्र भी लिया जा रहा है। उच्च पेंशन लेनी है या नहीं, इसकी सहमति देने के बाद ही ईपीएफओ के खाते में कार्मिकों का पैसा प्रबंधन ट्रांसफर करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL वेज रिवीजन पर कानूनी लड़ाई, कैट दिल्ली में प्रबंधन 4 सितंबर को देगा लिखित जवाब

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) से उच्च पेंशन मिलनी है। अब तक पीएफ ट्रस्ट के विवाद की वजह से अनगिनत लोगो का जमा पैसा तक ईपीएफओ लौटा चुका है। इसी बीच 178 लोगों को डिमांड लेटर जारी करके मोटी रकम जमा करने को कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees State Insurance Scheme: कर्मचारी ईएसआई योजना की बड़ी रिपोर्ट जारी, महिला और ट्रांसजेंडर के ये आंकड़े

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) समेत तमाम पीएसयू (PSU) की हायर पेंशन पर रोक लगी हुई है। इसी बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से सेल बीएसएल के कार्मिकों को पैसा जमा करने का लेटर जारी करने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मन की बात: सरकार, EPS 95 पेंशनर्स को क्यों कर रही निराश, इतनी एलर्जी क्यों, क्या पेंशनभोगी भारत के नागरिक नहीं…?

EPS 95 Higher Pension के लिए उन कर्मचारियों-अधिकारियों को डिमांड लेटर जारी किया गया है, जिनका रिटायरमेंट 10 साल के बाद है। इससे स्पष्ट होता है कि ईपीएफओ (EPFO) ने बड़ा दांव खेल दिया है। जिसको तत्काल पेंशन देनी है, उनको वंचित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024: ईपीएस 95 न्यूनतम Pension का हस्र देख चिढ़े पेंशनभोगी, बोले-बदल दो पेंशन फॉर्मूला

पीएफ ट्रस्ट के नाम पर जमा पैसा लौटा चुका ईपीएफओ

पीएफ ट्रस्ट में खामियों के नाम पर जमा पैसा वापस कर दिया गया है। दूसरी तरफ इसी पीएफ ट्रस्ट के प्रावधान से संचालित व्यवस्था के तहत कर्मचारियों-अधिकारियों से पैसा जमा करने को कहा जा रहा है, जिनका रिटायरमेंट 10-15 साल बाद है। इस तरह की दोहरी रणनीति को लेकर बीएसएल के कार्मिकों ने सवाल उठा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पीएम मोदी-EPFO पर इतना गुस्सा, सीनियर सिटीजन बोले-EPS 95 Minimum Pension पर 78 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें खत्म…

करीब 5 से 12 लाख रुपए तक करने हैं जमा

बताया जा रहा है कि जिनको डिमांड लेटर जारी किया गया है। इनमें से न्यूनतम पैसा 5 लाख रुपए और अधिकतम 12 लाख के आसपास है। 178 लोगों का एक साथ पैसा लेने के लिए ईपीएफओ ने हाथ बढ़ा दिया है। ये सारे लेटर 20 दिन के अंदर जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए

बीएसएल ओए के जनरल सेक्रेटरी ने भी उठाया सवाल

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Officers Association) के जनरल सेक्रेटरी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि ईपीएफओ (EPFO) की सोच समझ से परे है। एक तरफ पीएफ ट्रस्ट के नाम पर लोगों को पेंशन के अधिकार से वंचित करके रखा गया है। दूसरी तरफ जिसको अभी पेंशन देनी नहीं है, उनसे पैसा मांगा जा रहा है। पेंशन देंगे या नहीं, ईपीएफओ यह स्पष्ट नहीं कर रहा है। जबकि कैल्कुलेशन दिया जाना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़ें: Biometric News: जिसका अटेंडेंस छूट गया, टाइम नहीं दिख रहा, शिफ्ट गलत है तो सुधार के लिए  Remarks कालम अपडेट, 24 जुलाई से मौका

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सेंट्रल एवेंयू को बनाया बार, बीच सड़क चखना संग लगा पैग, पुलिस को चैलेंज…
Next: EPFO NEWS: पीएफ, पेंशन, कंपनी, कर्मचारी या कोई टेंशन, 29 जुलाई को समाधान होगा Nidhi Aapke Nikat 2.0 कैंप में, यहां आपका शिविर

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.