Suchnaji

EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल
  • अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दिल्ली जंतर-मंतर से शुरू होने जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। EPS 95 पेंशनर्स (EPS 95 Pensioners) ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए से बढ़ाकर साढ़े 7 हजार रुपए करने की मांग की जा रही है। पीएम मोदी तक बात पहुंच चुकी है। बावजूद, कोई ठोस फैसला नहीं हो सका है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

तमाम आश्वासनों के बाद अब ईपीएस 95 नेशनल एजीटेशन कमेटी-एनएसी (EPS 95 National Agitation Committee-NAC) ने तय है कि 30 जनवरी से आंदोलन फिर से शुरू होने जा रहा है। श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल दिल्ली जंतर-मंतर से शुरू होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत की ओर से आंदोलन का रोडमैप जारी किया गया है। 25 राज्यों में होने वाले आंदोलन की तारीख तय की गई है। दिल्ली और उत्तराखंड में 30 जनवरी को भूखा हड़ताल होगी।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO ने EPS 95 हायर पेंशन के लिए फॉर्मूला A और C किया मर्ज, पढ़िए डिटेल

31 जनवरी को पंजाब और हिमाचल प्रदेश, 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पेंशनर्स भूख हड़ताल करेंगे। 2 फरवरी को हरियाणा, 3 फरवरी को दिल्ली, 4 फरवरी को राजस्थान, 5 फरवरी को मध्य प्रदेश, 6 फरवरी को महाराष्ट्र, 7 फरवरी को ओडिशा और 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में आंदोलन की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें :  Exclusive News: EPS 95 Higher Pension 73 हजार 225 रुपए, EPFO ने चौकाया

इसी तरह 9 फरवरी को बिहार, 10 फरवरी को झारखंड, 11 फरवरी का गुजरात, 12 फरवरी को तेलंगाना, 13 फरवरी को आंध्र प्रदेश, 14 फरवरी तमिलनाडु, 15 फरवरी कर्नाटक, 16 फरवरी को केरल, 17 फरवरी को पादुचेरी, 18 फरवरी को गोवा एंड अंडमान निकोबार में भूख हड़ताल की जाएगी।

19 फरवरी को पश्चिम बंगाल, 20 फरवरी को असाम, 21 फरवरी को नार्थ ईस्ट स्टेट, 22 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भूख हड़ताल पर पेंशनर्स बैठेंगे। उत्तराखंड और शेष स्थानों पर 23 फरवरी को कार्यक्रम तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: आपके पैसे के साथ हो रहा गोलमाल, इनसे कीजिए फौरन शिकायत

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117