Suchnaji

ESI योजना: थर्ड जेंडर समेत 18.88 लाख नए श्रमिकों का नाम दर्ज, आप भी उठाइए फायदा, फ्री में इलाज

ESI योजना: थर्ड जेंडर समेत 18.88 लाख नए श्रमिकों का नाम दर्ज, आप भी उठाइए फायदा, फ्री में इलाज
  • नए पंजीकरण में 25 वर्ष की आयु वर्ग के 9.06 लाख युवा कर्मचारी शामिल।
  • ईएसआई योजना में 3.51 लाख महिला कर्मचारी नामांकित हैं।
  • सितंबर, 2023 में ईएसआई योजना के तहत लगभग 22,544 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए।
  • सितंबर, 2023 में 61 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना का लाभ दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (Employee’s State Insurance Corporation) (ईएसआईसी) के अस्‍थायी पेरोल डेटा (temporary payroll data) के अनुसार सितंबर 2023 के महीने में 18.88 लाख नए कर्मचारी ईएसआई योजना के तहत शामिल किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी मतदान प्रतिशत की पूरी जानकारी, रहिएगा अपडेट

AD DESCRIPTION

सितंबर 2023 में लगभग 22,544 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया और इनके कर्मचा‍रियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके अधिक कवरेज सुनिश्चित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताजा खबर: जीवन प्रमाण दीजिए, पेंशनर्स जमा कर रहे लाइफ सर्टिफिकेट, 30 नवंबर तक मौका

उपलब्‍ध डेटा से यह स्पष्ट रूप से पता चलता है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है, क्‍योंकि इस माह के दौरान शामिल किए गए कुल 18.88 लाख कर्मचारियों में से, 9.06 लाख कर्मचारी 25 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, जिनकी नए पंजीकरणों में बहुतायत है और जो कुल कर्मचारियों के 47.98 प्रतिशत हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Durg शहर Live : शाम ढलते BJP कार्यालय पर ताला, गलियों का चक्कर लगाते रहे वोरा और यादव, बाइक रैली के लिए बनी तेल की पर्ची

पेरोल डेटा के जेंडर-वार विश्लेषण से पता चलता है कि सितंबर, 2023 में कुल 3.51 लाख महिला सदस्यों का नामांकन हुआ है। डेटा से पता चलता है कि कुल 61 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी सितंबर 2023 में ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो यह दर्शाता है कि ईएसआईसी अपनी ईएसआई योजना का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोवर्धन पूजा पर ग्रामीणों के बीच गुजारा समय, होता रहा प्रचार