Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ई-श्रम पोर्टल पर 29.83 करोड़ से अधिक श्रमिकों का परिवार, पीएम-एसवाईएम है एक पेंशन योजना
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ई-श्रम पोर्टल पर 29.83 करोड़ से अधिक श्रमिकों का परिवार, पीएम-एसवाईएम है एक पेंशन योजना

01/08/2024 1 minute read
PM-SYM-Pension-Scheme-More-than-29.83-crore-workers-on-e-Shram-portal
  • केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कई जानकारी दी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने 26 अगस्त, 2021 को असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) लॉन्च किया, जो सत्यापित और आधार से जुड़ा हुआ है। ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) प्रदान करके उनका पंजीकरण और सहायता करना है।

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग में SAIL BSP और क्रेडा बना रहा 200 KWP का सोलर पावर प्लांट, भूमिपूजन

29.83 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने स्व-घोषणा के आधार पर 26.07.2024 तक, ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर पंजीकरण किया है और ई-श्रम कार्ड प्राप्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर: कार्मिकों की मेहनत से मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार

ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर विकसित की गई विशेषताएं और ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in)के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभ कई प्रकार के हैं। केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कई जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: शशि शेखर मोहंती को नेशनल मेटलर्जिस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, SAIL Bhilai Steel Plant से रहा नाता

जानिए मजदूरों के लिए क्या-क्या फायदे हैं…

i. पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह से आधार सत्यापित और आधार से जुड़ा हुआ है। कोई भी असंगठित श्रमिक स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर सकता है।

ii. प्रवासी श्रमिकों के पारिवारिक विवरण को एकत्र करने के लिए ई-श्रम में प्रावधान जोड़ा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP News: बायोमेट्रिक ने बढ़ाया टेंशन, 15 दिनों से बंद है कई ठेका मजदूरों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस, वेतन खतरे में

iii. संबंधित भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) बोर्डों में उनके पंजीकरण की सुविधा के लिए राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ निर्माण श्रमिकों का डेटा साझा करने के लिए ई-श्रम में प्रावधान जोड़ा गया है।

iv. ई-श्रम को राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल (National Career Service (NCS) Portal) के साथ एकीकृत किया गया है। एक असंगठित कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) का उपयोग करके एनसीएस पर पंजीकरण कर सकता है और उपयुक्त बेहतर नौकरी के अवसरों की खोज कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: 36,374 करोड़ के Fake Input Tax Credit पर बड़ी खबर

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने वालों को एनसीएस पर निर्बाध रूप से पंजीकरण करने के लिए एक विकल्प/ लिंक भी प्रदान किया गया है।

v. ई-श्रम को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) (Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan (PM-SYM)) के साथ भी एकीकृत किया गया है। पीएम-एसवाईएम असंगठित श्रमिकों के लिए एक पेंशन योजना है, जिनकी आयु 18-40 वर्ष के बीच है।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों का Modernization, लोकसभा में उठा मुद्दा

यूएएन (ई-श्रम) नंबर (UAN (e-Shram) Number) का उपयोग करके, कोई भी असंगठित श्रमिक आसानी से मानधन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है।

vi. असंगठित क्षेत्र के कामगारों को कौशल विकास और प्रशिक्षुता के अवसर प्रदान करने के लिए, ई-श्रम को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 29.82 करोड़ असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड

vii. ई-श्रम को मायस्कीम पोर्टल के साथ भी एकीकृत किया गया है। मायस्कीम एक राष्ट्रीय मंच है जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की एक ही स्थान पर खोज और जानकारी प्रदान करना है।

यह नागरिकों की पात्रता के आधार पर योजना की जानकारी खोजने के लिए एक अभिनव, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान प्रदान करता है। यह मंच नागरिकों को उनके लिए सही सरकारी योजनाएं खोजने में मदद करता है। यह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में भी मार्गदर्शन करता है।

इस एकीकरण के माध्यम से, सभी ई-श्रम पंजीकरणकर्ता उन योजनाओं की जांच कर सकते हैं, जिनके लिए वे पात्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने भी जारी किया 4 स्पेशल CL का आदेश, ढाई सौ दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारी को फायदा, इधर-श्रेय का बाजार गर्म

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने कब्जेदार को नहीं दिया स्टे, हंगामे के बीच भिलाई स्टील प्लांट ने फोर्स लेकर खाली कराया मकान
Next: दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा

Related Stories

Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.