Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

Azmat ali 23/09/2026 (Last updated: 24/09/2026) 1 minute read
ferro-scrap-nigam-employees-to-receive-a-25000-bonus-regular-employees-will-get-a-50-gram-silver-coin-while-contract-workers-will-receive-a-20-gram-silver-coin (1)

विभागीय कर्मचारियों को तनिष्क का 50 ग्राम चांदी का और ठेका कर्मियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का देने पर सहमति बन गई है।

पिछले वर्ष कर्मचारियों को मिले ₹23,000 के बोनस को बढ़ाकर इस वर्ष ₹25,000 कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। दुर्गापूजा से पहले फेरो स्क्रेप निगम प्राइवेट लिमिटेड के देशभर में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के बोनस को लेकर बुधवार को राउरकेला स्थित राधिका रेजीडेंसी में ज्वाइंट फोरम कमेटी की बैठक हुई। दिनभर चली चर्चा और बातचीत के बाद कर्मचारियों को पिछले वर्ष की तुलना में ₹2,000 अधिक बोनस देने पर सहमति बनी।

बैठक में प्रबंधन की ओर से कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं श्रमिक संगठनों की ओर से जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी, सुभाष चंद्र बाउरी, बीटू के महामंत्री अशोक सिन्हा, आरएमएस के महामंत्री एसएस नायक, एनएन नायक, एफएसएनपीईयू के महामंत्री एसएन मरांडी और अमित ओझा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

पिछले वर्ष कर्मचारियों को मिले ₹23,000 के बोनस को बढ़ाकर इस वर्ष ₹25,000 कर दिया गया है। समझौते पर प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। इसके अलावा वार्षिक उपहार के रूप में सभी विभागीय कर्मचारियों को तनिष्क का 50 ग्राम का सिक्का तथा सभी ठेका कर्मियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का देने पर भी सहमति बनी।

ठेका मजदूरों के लिए भी मांग

बैठक के दौरान जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने ठेका मजदूरों के लिए भी प्रोफिट लिंक्ड रिवार्ड स्कीम के तहत कम से कम ₹10,000 देने की मांग रखी। इसके साथ ही ₹4,100 एडीब्ल्यूए (ADWA) देने की मांग को भी उन्होंने दोहराया। प्रबंधन की ओर से इन मांगों पर भिलाई जाकर प्रबंध निदेशक से चर्चा करने के बाद फैसला लेने का आश्वासन दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

एडीब्ल्यूए को लेकर हड़ताल की चेतावनी

बीके चौधरी ने कहा कि एडीब्ल्यूए की मांग को लेकर पहले ही हड़ताल का नोटिस दिया जा चुका है। इस मुद्दे पर केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त, धनबाद के समक्ष एक दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन बातचीत अधूरी है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में यदि सकारात्मक बातचीत नहीं होती है तो दुर्गापूजा से पहले तीन दिवसीय हड़ताल की स्थिति बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…
Next: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Related Stories

Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
ferro-scrap-nigam-employees-to-receive-a-25000-bonus-regular-employees-will-get-a-50-gram-silver-coin-while-contract-workers-will-receive-a-20-gram-silver-coin (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.