Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game

05/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
First-official-statement-after-SAIL-Production-Productivity-Meeting_-SAIL_s-Danger-Game

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर स्तर पर बोनस भुगतान को तत्काल अंतिम रूप देने की मांग की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Production-Productivity Meeting: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी मीटिंग के बाद अधिकारिक बयान आना शुरू हो गया है। सीटू की तरफ से ललित मोहन मिश्र और एचएमएस से संजव वढ़ावकर ने बयान जारी किया है।

यूनियन ने वेज एग्रीमेंट को तत्काल फाइनल करते हुए 39 महीने के बकाया एरियर का भुगतान करने की मांग की। रात्रि पाली भत्ते, एचआरए आदि में वृद्धि, श्रमिकों के लिए वेतन वृद्धि, आरआईएनएल के श्रमिकों के लिए वेतन वृद्धि का तत्काल कार्यान्वयन, एनजेसीएस में जिस पर भी सहमति बनी है, उसमें से पेंशन अंशदान में एकतरफा कटौती को वापस लेने, ग्रेच्युटी लाभ की एकतरफा कटौती को भी वापस करने की मांग की गई।

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर स्तर पर बोनस भुगतान को तत्काल अंतिम रूप देने की मांग की गई। ललित मोहन मिश्र ने बताया कि सेल प्रबंधन एक खतरनाक खेल खेल रहा है, जो प्रबंधन द्वारा समझौता वार्ता के माध्यम से खेला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बहुमत के आधार पर साइन कराने की परंपरा की वजह से इस तरह के हालात बन रहे हैं। ठेका श्रमिक उद्योग को जीवित रख रहे हैं और इसके लगातार उच्च प्रदर्शन को सुनिश्चित कर रहे हैं, लेकिन केवल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और लाभों में एकतरफा कटौती का लक्ष्य रखा जा रहा है, जो किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

यूनियन नेताओं के आग्रह के बावजूद, प्रबंधन ने अपने अहंकार को प्रदर्शित करते हुए किसी भी मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एचएमएस का प्रतिनिधित्व करने वाले संजय वढावकर ने 39 महीने के बकाया भुगतान, एचआरए और एचआरआर, रात्रि पाली भत्ता, अनुबंध श्रमिकों के वेतन में वृद्धि जैसी एमओयू शर्तों के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग की। आशा व्यक्त किया कि प्रबंधन अपनी उत्पादन योजना के साथ-साथ संयंत्रों में श्रमिकों के सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Production-Productivity Meeting की खास बातें, 25 हजार करोड़ का कर्ज, नया यूनिवर्सल रेल मिल, बढ़ा वेज कास्ट, हेड हार्डेन रेल प्रोडक्शन, पढ़िए स्टोरी
Next: SAIL बोनस पर NJCS कोर कमेटी की मीटिंग इसी हफ्ते, आज रात तक कम्युनिकेशन

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.