Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राजेंद्र साहू इंटरव्यू: Bhilai Steel Plant, 26 हजार मजदूरी, Sector 9 Hospital और साहू समाज पर खुलकर बोले कांग्रेस प्रत्याशी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

राजेंद्र साहू इंटरव्यू: Bhilai Steel Plant, 26 हजार मजदूरी, Sector 9 Hospital और साहू समाज पर खुलकर बोले कांग्रेस प्रत्याशी

06/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rajendra-Sahu-Interview-Congress-candidate-spoke-openly-on-Bhilai-Steel-Plant-26-thousand-wages
  • Suchnaji.com से राजेंद्र साहू ने की बातचीत। केंद्र की मोदी सरकार, सांसद विजल बघेल और भिलाई स्टील प्लांट पर पढ़िए क्या बोले।

अज़मत अली, भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) पर सबकी नज़र टिकी हुई है। लेकिन, प्रत्याशियों की खास नजर कहीं और ही टिकी है। आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। भीषण गर्मी में मुद्दाें का ज्वाला फूट रहा है। कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजेंद्र साहू का दावा है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। शहर से लेकर तक कांग्रेस के पक्ष में लहर है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

चुनाव प्रचार अभियान का शोर शांत होने के बाद भी राजेंद्र साहू घर पर नहीं बैठे। कार्यकर्ताओं के बीच बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे। Suchnaji.com से विशेष बातचीत के दौरान चंद बातों पर जोर दिया। केंद्र की मोदी सरकार, सांसद विजल बघेल और भिलाई स्टील प्लांट पर बातचीत की। मजदूरों की दुखती रगों पर हाथ रखा। पढ़िए राजेंद्र साहू के इंटरव्यू का खास अंश…।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

प्रश्न: आपने भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के निजीकरण और अडानी का नाम लिया, कितनी सच्चाई है?

उत्तर: दुर्ग जिले का गौरव भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी (Bhilai Steel Plant-BSP) है। यहां काम करने वाले मजदूरों के कष्ट को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। इस कारखाने पर कोई भी आफत नहीं आने दूंगा। निजीकरण की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सेल (SAIL) के दो प्लांट बेचने के लिए मोदी सरकार प्रक्रिया चला रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: कब-किसे और कैसे मिलेगी विधवा, विधुर पेंशन, पढ़िए EPFO की गाइडलाइन

एफएसएनएल (FSNL) को बचाने के लिए भिलाई में विरोध प्रदर्शन होता रहा। नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी है। केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है। इसलिए कर्मचारियों के बीच से आवाज आ रही है कि मोदी सरकार की नीतियाें से प्लांट को खतरा है। एफएसएनएल के लिए जो पत्र आया, उस पर क्यों नहीं बीजेपी बात करती है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज: Bhilai Steel Plant में हादसा, हॉट मेटल का टारपीडो लेडल स्वाहा, लाखों का नुकसान

प्रश्न: भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के मजदूरों के लिए क्या खास प्लान है?

उत्तर: ठेका मजदूरों की आय बढ़ाना है। न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए दिलाने के लिए मैं जुटा हूं। मजदूरों की आय बढ़ेगी तो निश्चित रूप से बाजार बढ़ेगा। क्रय शक्ति बढ़ने से कारोबार बढ़ेगा। अर्थतंत्र सुधरेगा। बात वोट की नहीं है। राजनीति वोट के लिए नहीं करना चाहिए। जनता हित में जो है उस पर काम करना है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: ड्यूटी से गायब रहने वाला Bhilai Steel Plant का श्रमिक नेता बर्खास्त, गेट पास जब्त

भूपेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। देश में सबसे ज्यादा धान का बढ़ा हुआ दाम छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, यह भूपेश बघेल की देन है। मैं बार-बार बोलता हूं कि मजदूरों को हक दिलाना प्राथमिकता है। इंडिया गठबंधन की सरकार यह काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : स्टील सिटी, BSP कर्मचारी, निजीकरण, बकाया SAIL एरियर और State Capital Region पर पढ़ें Vijay Baghel का Interview

प्रश्न: भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) को लेकर कुछ प्लान है क्या?

उत्तर: दुर्ग जिले की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। खासतौर से भिलाई टाउनशिप में बेहतर सुविधा के लिए काम किया जाएगा। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से यहां काम कराने में काफी सुविधा होगी। अभी मेरी लड़ाई मजदूरों को लेकर है। स्कूल बंद होते जा रहे हैं। स्कूलों को बेहतर कराना है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल को बेहतर करना है। 10 साल से बीजेपी की सरकार, लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं किए। 9 हॉस्पिटल को सुधारने की बात कही थी, नहीं कर पाए। हम करके दिखाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : आप मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। बस UAN में आपका KYC अपडेट होना जरूरी है। ईपीएफओ सदस्य ध्यान दें।

प्रश्न: साहू समाज को लेकर काफी दावा किया जा रहा है, समाज ने कुछ आश्वासन दिया है क्या?

उत्तर: हमारे साथ सभी समाज के लोग हैं। किसान, कारोबारी, मजदूर, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और नौकरी पेशा लोग हमारे साथ हैं। दुर्ग की जनता ने पूरा मन बना लिया है। इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है। दुर्ग से लेकर दिल्ली तक परिवर्तन दिखेगा। जनता अब बीजेपी के किसी तरह के झांसेबाजी में नहीं आने वाली है। दुर्ग जिले में रहने वाले हर समाज का समर्थन मुझे मिल रहा है। गांव से शहर तक परिवर्तन की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : आप मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। बस UAN में आपका KYC अपडेट होना जरूरी है। ईपीएफओ सदस्य ध्यान दें।

प्रश्न: केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है या अभी और इंतजार?

उत्तर: केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार पूरे बहुमत के साथ आ रही है। इसमें कोई शक नहीं है। परिवर्तन की लहर गवाही दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SEFI चेयरमैन व BSP OA अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर के परिवार में शोक, अंतिम संस्कार अब शाम 4 बजे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संयुक्त यूनियन ने कहा यह पब्लिक है यह सब जानती है
Next: चुनाव से एक दिन पहले Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को बड़ी राहत, भिलाई टाउनशिप में अब दोनों वक्त पानी, BMS ने दिया सांसद विजय बघेल को श्रेय

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.