Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP के GM-CGM को इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर प्रहार, कर्मचारियों को चाहिए TATA Steel जैसा इलेक्ट्रिक बाइक का उपहार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP के GM-CGM को इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर प्रहार, कर्मचारियों को चाहिए TATA Steel जैसा इलेक्ट्रिक बाइक का उपहार

18/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Electric-car-to-SAIL-GM-CGM-attack-on-social-media-employees-want-gift-of-electric-bike-like-TATA-Steel-1
  • टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को संयंत्र आने जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस मुहैया करा रही है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने में सब्सिडी देने जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पिछले दिनों भिलाई स्टील प्लांट ने सीजीएम सहित अन्य अधिकारियों के लिए 42 नई इलेक्ट्रिक कार खरीदनी शुरू की। पर्यावरण सुरक्षा की दुहाई दी गई। अब इसी पर कर्मचारी वर्ग ने अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक झलक मार लीजिए, जहां भिलाई स्टील प्लांट के तमाम दावों की हवा निकालने वाले पोस्ट दिख जाएंगे। हर कोई बीएसपी के फैसले पर सवाल उठा रहा है। कमेंट हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-NMDC के अधिकारियों को लाखों का नुकसान, BSP OA बोला-मंत्रीजी कीजिए समाधान

Suchnaji.com सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज को प्रस्तुत कर रहा है। उसी तरह, जिस तरह बीएसपी जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी होने वाली प्रेस विज्ञप्ति को प्रसारित करता है। अब इसे कोई सिरफिरा और चाटुकार अधिकारी कंपनी की छवि खराब करने की संज्ञा देने की जहमत न उठाए…।

ये खबर भी पढ़ें:  भारतीय नौसेना की पंडुब्बियां टिकी हैं Rourkela Steel Plant के स्पेशल प्लेट पर

सोशल मीडिया पर लिखा गया कि नई इलेक्ट्रिक कार पर्यावरण की सुरक्षा या अपनी खुद के ऐश-ओ-आराम की सुरक्षा के लिए है। कर्मचारी ने लिखा-पिछले दिनों भिलाई में सीजीएम के लिए “टाटा टिगोर” इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई। तर्क पर्यावरण सुरक्षा का दिया गया। अब आइए थोड़ा पीछे चलते हैं। लगभग तीन-चार साल पहले…। सभी यूनिट के सीजीएम को होंडा अमेज तथा ईडी को सियाज कार लीज पर लेकर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Summer Camp 2023: 120 कोच सीखा रहे 24 खेल, जानिए कहां-कहां फ्री में बच्चे सीख रहे, 20 को उद्घाटन

अब खदीदने के बदले लीज ही क्यो? कंपनी द्वारा गाड़ी खरीदने पर मिनिमम उसको 15 साल तो चलाना ही होता। सरकारी गाड़ी का प्रयोगकर्ता 4-5 साल में उसको खटाड़ा बना देता है, बाद वाले सीजीएम और ईडी को मजबूरी में उसी गाड़ी में चढ़ना होता। इसलिए वर्तमान साहब ने भविष्य के साहबों के हितों को ध्यान में रखा कि कार बनाने वाली कंपनी से ही चार पांच साल के लीज पर ले लिया जाए, ताकि हमेशा कार का नया मॉडल पर चढ़ने का लुत्फ उठाते रहा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: स्पोर्ट्स समर कैंप शुरू, 3 जून तक 478 बच्चे सीखेंगे हुनर

कर्मचारी ने मन की बात लिखते हुए कहा-पर्यावरण सुरक्षा बहाना है, बाकि कंपनी के पैसो से खुद को आराम पहुंचाना है। 50000-100000 रुपया मे ई बाईक भी आती है। कर्मचारियों के लिए क्यों नहीं लाया जा रहा है। लाखों टन कार्बन उत्सर्जन कम होता। वहीं, टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को संयंत्र आने जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस मुहैया करा रही है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने में सब्सिडी देने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  लाइसेंस पर BSP आवास: तो क्या DSP के तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट देने जा रहा लाइसेंस पर 650 स्क्वायर फीट तक आवास, इंटक ने DIC को भेजी चिट्‌ठी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: स्पोर्ट्स समर कैंप शुरू, 3 जून तक 478 बच्चे सीखेंगे हुनर
Next: फाउंटेन से सेक्टर-2 तालाब की शाम होगी खुशनुमा, भगवान श्रीराम, रामगमन पथ और छत्तीसगढ़ महतारी का दर्शन भी

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.