HTC डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा-लोगों ने यहां तक बोल दिया कि मेरे घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। मुझे अरेस्ट कर लिया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ी हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के भिलाई कार्यालय पर जीएसटी (GST) की टीम ने सर्वे किया। हर साल की तरह इस बार भी सोमवार दोपहर में जीएसटी की टीम हथखोज स्थित आफिस में पहुंची और डाक्यूमेंट आदि का सर्वे किया। रूटीन सर्वे की तरह जांच-पड़ताल करने के बाद टीम शाम को लौट गई। लेकिन, अफवाहों का बाजार छोड़ गई।
किसी ने यहां तक अफवाह उड़ा दी कि सीबीआई ने छापा मारा है। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर इंद्रीजीत सिंह छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सच्चाई को जानने और पड़ताल किए बगैर ही कुछ लोगो ने लोहा चोरी और छापेमारी से जुड़ी तरह-तरह की बातों को बाजार में फैला दिया। इस बात की हकीकत जानने के लिए सूचनाजी.कॉम ने इंद्रजीत सिंह छोटू से फोन पर बात की।
एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर व भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने हंसते हुए जवाब दिया कि-हर साल की तरह इस बार भी जीएसटी की टीम दिन में आई थी। सीए के जरिए कुछ डाक्टयूमेंट आदि की जांच की और शाम को लौट गई।
नए टैक्स आदि के लिए जो आदेश प्राप्त होगा, उस पर अमल किया जाएगा। जीएसटी की टीम कोई पहली बार मेरे भिलाई आफिस पर नहीं आई है। बालोदाबाजार में भी आफिस है। वहां कोई टीम नहीं गई है। सिर्फ अफवाह उड़ाई गई है।
ये खबर भी पढ़ें: ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक
इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा-कुछ लोगों ने यहां तक बोल दिया कि मेरे घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। मुझे अरेस्ट कर लिया है। जबकि हकीकत ये है कि जीएसटी की टीम सामान्य सर्वे के लिए आई थी और लौट गई। इस बीच मेरे पास कई फोन आए और लोग यही पूछते रहे कि सीबीआई ने अरेस्ट किया है क्या? जबकि मैं घर पर बैठा हूं।




