Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CPF, ESIC, AWA के पैसे का कहीं घोटाला तो नहीं, भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों ने मांगे वेतन पर्ची और पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CPF, ESIC, AWA के पैसे का कहीं घोटाला तो नहीं, भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों ने मांगे वेतन पर्ची और पेंशन

20/07/2024 1 minute read
Is-there-any-scam-in-CPF-ESIC-AWA-money-Bhilai-Steel-Plant-workers-asked-for-salary-slip-and-pension
  • बीएसपी के ठेका श्रमिकों को मिले निर्धारित छुट्टी एवं AWA।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai Steel Plant) से श्रमिकों के शोषण की लगातार खबर बाहर आ रही है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 4 कार्यालय में हुई, जहां मजदूरों ने अपना दुखड़ा सुनाया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant बायोमेट्रिक पर 26 को ALC के पास बड़ी सुनवाई, सभी यूनियन-DIC तलब

भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai Steel Plant) में स्थाई प्रकृति एवं अन्य प्रकार के कार्य करने वाले श्रमिकों को भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai Steel Plant) द्वारा दी जा रही सुविधा पूर्ण रूप से नहीं मिलने को लेकर श्रमिकों ने आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में ठेका श्रमिकों ने अध्यक्ष संजय साहू को अवगत कराया कि कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस, मिल्स एवं अन्य विभागों में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को बीएसपी द्वारा निर्धारित छुट्टी ईएल एवं राष्ट्रीय अवकाश नहीं दिया जाता।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी का जवाब: भिलाई टाउनशिप में नहीं आ रहा दूषित जल, पीने के लिए सुरक्षित है पानी

छुट्टी लेने पर अनुपस्थित दर्ज कर दिया जाता है, जबकि 20 दिन कार्य करने पर एक दिन ईएल मिलने की पात्रता है। ठेका समाप्त होने के पश्चात भी छुट्टी का अंतिम भुगतान नहीं किया जाता।

एडब्ल्यूए की राशि अभी भी कई विभागों में नहीं दी

सेल में पूर्व में निर्धारित एडब्ल्यूए 2300 रुपए एवं 8 फरवरी को निर्धारित 1400 रुपए की राशि, अभी भी बीएसपी के कई विभागों में ठेका कंपनियों द्वारा नहीं दी जा रही है। कुछ जगह पर निर्धारित राशि से बहुत कम एडब्ल्यूए दिया जा रहा है। श्रमिकों द्वारा ऑपरेटिंग अथॉरिटी एवं विभाग प्रमुख से शिकायत करने पर भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: जर्जर जानलेवा पानी टंकियों के आसपास से खदेड़े गए कब्जेदार, जो मकान किया कब्जामुक्त, वहीं बस गए अतिक्रमणकारी

ठेका कंपनी द्वारा काम से निकलने की धमकी दी जा रही है, जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कार्य संस्कृति के अनुरूप नहीं है। श्रमिकों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के उत्पादन को बढ़ाने के लिए ठेका श्रमिक चारों शिफ्ट पर कार्य कर रहे हैं और सेल के उत्पादन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। यह सेल जैसे महारत्न कंपनी के औद्योगिक स्तर के अनुरूप नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में अब खटारा नहीं, दिखेगी चमचमाती गाड़ियां, पढ़िए डिटेल

ठेका श्रमिकों को मिले वेतन पर्ची

बैठक में ठेका श्रमिक ने मांग किया है कि ठेका श्रमिकों को महीने के वेतन के साथ-साथ उनका सेल द्वारा निर्धारित वेतन एवं विवरण सहित वेतन पर्ची दिया जाए, जिससे कि उनको दी जाने वाली सुविधा का पता चल सके। इससे उनके काटे जाने वाले सीपीएफ एवं ईएसआईसी का पता चल सके। एवं दुर्घटना बीमा और ईएसआईसी का भी सर्टिफिकेट दिया जाए। एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का जल्द केवाईसी किया जाए, जिससे कि उनको पेंशन की राशि प्राप्त हो।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट: 1 सितंबर से चेहरे की पहचान से लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, RFID अनिवार्य

अध्यक्ष संजय साहू ने दिया आश्वासन, आवाज दबेगी नहीं

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि सभी विषयों पर ऊच्च प्रबंधन से चर्चा कर सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित वेतन एवं सुविधा सभी ठेका श्रमिकों को मिले। भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai STeel Plant) के उत्पादन एवं रखरखाव में ठेका श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आयकर कटौती, छूट के बारे में Income Tax Department ने दिए RINL के अधिकारियों-कर्मचारियों को टिप्स

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, रिखीराम साहू, जयराम ध्रुव, डीपी खरे, संतोष ठाकुर, राजकुमार, सुरेश दास टंडन, नारायण दामन लाल, राकेश कुमार, कान्हा, कामता प्रसाद, बलराम, दामन लाल, मनहरण, ढेलू राम कुलेश्वर आदि सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन व स्वास्थ बीमा प्रीमियम पर समाप्त हो GST,  LIC पर ये मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में रातभर बिजली खेलती रही आंख-मिचौली, इन सेक्टर में थोड़ी देर में आएगी बिजली
Next: Latest Vacancy: Job सर्च कर रहे है तो आइए Durg, 26 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैंप, 181 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Related Stories

Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.