Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: जर्जर जानलेवा पानी टंकियों के आसपास से खदेड़े गए कब्जेदार, जो मकान किया कब्जामुक्त, वहीं बस गए अतिक्रमणकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: जर्जर जानलेवा पानी टंकियों के आसपास से खदेड़े गए कब्जेदार, जो मकान किया कब्जामुक्त, वहीं बस गए अतिक्रमणकारी

19/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Encroachers-driven-away-from-dilapidated-deadly-water-tanks
  • भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, आज भी हटाए गए कब्जे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के सेक्टर 6 में स्थित मेंटेनेंस ऑफिस, जगन्नाथ मंदिर, साई मंदिर (Maintenance Office, Jagannath Temple, Sai Temple) के पास की पानी टंकियों को अधिकृत तथा तकनीकी रूप से दक्ष सदस्यों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त टंकियों को ठीक नहीं पाया गया। इन टंकियों से तेज बारिश, तूफान में दुर्घटना आदि की होने से गंभीर जन हानि की आशंका को ध्यान में रखते हुए इन तीनों पानी टंकियां के 25 मीटर के दायरे में आने वाले स्थान को खाली कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

इसी क्रम में 19 जुलाई को सेक्टर 6 मेनटेनेंस ऑफिस (Maintenance Office) के पास के पानी टंकी के पास बने 6-7 ग़ैरज को जेसीबी के सहायता से हटाते हुए रोड को बेरिकेड किया गया, ताकि इन टंकियां के जद में किसी भी प्रकार के आना-जाना ना हो पाए। इसी क्रम में जगन्नाथ मंदिर के पास के पानी टंकी के पास 25 मीटर तक इसके जद में बने 8-10 अवैध गैरज को भी हटाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

सड़क नंबर 39 एवं एवेन्यू डी सड़क को बैरिकेट करते हुए स्थान को आइसोलेट किया गया। इन टेंकियों के जद में आने वाले स्थान पर निर्मित गैराज को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। स्थान पर बेरिकेट का कार्य सिविल विभाग दवारा किया जा रहा। उक्त कार्रवाई पुलिस, बल की मौजूदगी में पीएचई, रोड सेक्शन तथा सिविल विभाग के अधिकारियों कर्मियों के उपस्थित मे किया गया।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Township से भागो रे दलालों…73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग (Bhilai Steel Plant, Municipal Services, Enforcement Section) द्वारा विगत कुछ दिनों से किया जा रहे हैं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बेदखली कार्रवाई को अनवरत जारी रखते हुए सेक्टर 6 सड़क 39 ब्लॉक क्रमांक 1 अनफिट घोषित ब्लॉक के 09 आवास से अवैध कब्जाधारियों को बेदखलकर आवासों को पार्शियल डेमोलिशन हेतु सिविल अनुभाग के सुपुर्द किया गया।

ये खबर भी पढ़ें मशरूम लेडी ऑफ़ दुर्ग: नमो ड्रोन दीदी के खाते में अब आ रहा खटाखट-खटाखट पैसा, सीखिए बिजनेस का तरीका

इसी क्रम में कुछ दिनों पूर्व खाली कराये सड़क 32 के आवासों में कुछ आसामाजिक तत्वों दलालों द्वारा फिर से खिड़की दरवाजा लगा कर कब्जा कर लिया गया था। प्रवर्तन टीम द्वारा ऐसे 5 आवासों को भी कब्जा मुक्त करा कर खिड़की दरवाजे को पुनः निकलवाए गए।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी असुरक्षित घोषित पानी टंकियों के पास स्थित अवैध कब्जेधारियों तथा अनफिट ब्लॉक्स के अवैध कब्जेधारियों को कई बार हटाने हेतु नोटिस तथा समझाइश दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी का जवाब: भिलाई टाउनशिप में नहीं आ रहा दूषित जल, पीने के लिए सुरक्षित है पानी
Next: Bhilai Steel Plant बायोमेट्रिक पर 26 को ALC के पास बड़ी सुनवाई, सभी यूनियन-DIC तलब

Related Stories

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.