Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात श्रमिक मंच ने मई दिवस को छत्तीसगढ़िया बोरे-बासी तिहार के साथ मनाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात श्रमिक मंच ने मई दिवस को छत्तीसगढ़िया बोरे-बासी तिहार के साथ मनाया

01/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Ispat-Shramik-Manch-celebrated-May-Day-with-Chhattisgarhia-Bore-Basi-Tihar

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात श्रमिक मंच यूनियन का मानना है कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों,आदिवासियों, मजदूरों एवं मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। इसलिए 1 मई की तारीख हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारे खेत,जल-जंगल, जमीन,खदान एवं हमारे कारखाने छत्तीसगढ़ की ताकत है। इन सभी में मेहनतकश लोग कार्य करते हैं। जिससे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण होता है।

इस्पात श्रमिक मंच यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने यह संदेश दिया कि मई दिवस हर मेहनतकश लोगों का दिन है। इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना तहेदिल से आभार व्यक्त करने के लिए इस्पात श्रमिक मंच यूनियन भी मजदूर दिवस को अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति के अनुरूप मनाया।

छत्तीसगढ़ के संस्कृति में बोरे-बासी का बड़ा महत्व है। आम मेहनतकश के साथ-साथ सभी छत्तीसगढ़िया लोगों का भी यह बड़ा आहार है। बासी अपने पौष्टिक गुणों के कारण हमारी छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति में इस तरह रच-बस गया है कि इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अलग नहीं किया जा सकता।

गर्मी के दिनों में बोरे-बासी शरीर को ठंडा रखता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। यह रामबाण बोरे-बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए मई दिवस को इस्पात श्रमिक मंच यूनियन इस छत्तीसगढ़िया बोरे-बासी तिहार को अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्सव के रूप में मनाया।

मंच यूनियन सभी छत्तीसगढ़िया निवासियों से अनुरोध किया था कि 1 मई को मई दिवस के मौके पर जमकर बोरे- बासी खाएं और अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति के साथ मई दिवस मनाए। इस मौके पर इस्पात श्रमिक मंच यूनियन के संरक्षक सर्वजीत सिंह, महासचिव राजेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शेख महमूद, उप- महासचिव किशोर मराठे, तामेश्वर ठाकुर, राजेंद्र ढाकरवाल, गणेश राव, विनोद कुमार दुबे, सारवा, पूरन साहू एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP विजय बघेल ने BWU के मंच पर कर्मियों को दिया उत्कृष्ट श्रमिक सम्मान, BSP संग कई संस्थाओं के कर्मी दिखे भाजपाई रंग में, उज्ज्वल दत्ता का शक्ति प्रदर्शन
Next: Government job In Chhattisgarh: तैयार रखिए डाक्यूमेंट, रिक्त पदों पर भर्ती का आ रहा फॉर्म

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.