- केरल के 23, तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-यूपी के 3-3, ओडिशा के 2, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा के एक-एक मजदूर का शव आया।
सूचनाजी न्यूज, कोच्चि। बेहतर भविष्य और बच्चों का कॅरियर संवारने के लिए भारत से कुवैत कमाने के लिए गए मजदूरों की लाश लौटी है। तंगहाली को दूर करने के लिए मजदूरी करने गए थे। अग्निकांड में जान गई। कुवैत की जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें 45 भारतीय मजदूरों की जान चली गई। इनका शव शुक्रवार को भारत लाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के शव उनके गृह जनपद के लिए रवाना कर दिए गए हैं।
कुवैत से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान पहुंचा तो मातम छा गया। हर कोई नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता रहा। केरल और केंद्र सरकार की तरफ शोक व्यक्त किया गया। वहीं, भारत सरकार के मंत्री केवी सिंह ने कुवैत के अस्पतालों का दौरा किया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।