Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन पर श्रम मंत्री करेंगे पीएम मोदी से बात, 36 लाख पेंशनर्स पा रहे महज 1000 रुपए EPS 95 Pension…!
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन पर श्रम मंत्री करेंगे पीएम मोदी से बात, 36 लाख पेंशनर्स पा रहे महज 1000 रुपए EPS 95 Pension…!

04/08/2024 1 minute read
Labor-Minister_s-latest-statement-on-pension_-will-talk-to-PM-Modi_-36-lakh-pensioners-are-getting-o

गुलबर्गा कर्नाटक के पेंशनर्स विश्वनाथ वली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। दावा किया गया कि न्यूनतम पेंशन वृद्धि के लिए 78 लाख पेंशनभोगियों की आवाज सरकार तक पहुंच रही है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization-EPFO) पर लगातार आरोपों की बौछार हो रही है। केंद्र सरकार को घेरा जा रहा है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) को लेकर काफी तनाव का माहौल है। देशभर के पेंशनभोगी बार-बार अपनी पेंशन बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं।

नए आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में एक पेंशनभोगी की औसत पेंशन 1450 रुपये प्रति माह है। इसमें से 36 लाख पेंशनभोगी 1000 रुपये प्रति माह से कम पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। पेंशनर्स की तरफ से किए जा रहे इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो ईपीएफओ ही बता सकता है। फिलहाल, पेंशनभोगियों की बातों को सुन और समझकर यही लग रहा है कि इनकी पेंशन बढ़ाने की जरूरत है।

गुलबर्गा कर्नाटक के पेंशनर्स (Pensioners) विश्वनाथ वली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। दावा किया गया कि न्यूनतम पेंशन वृद्धि के लिए 78 लाख पेंशनभोगियों की आवाज सरकार तक पहुंच रही है। आंदोलन का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया (Labor and Employment Minister Mansukh Mandaviya) से मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

न्यूनतम पेंशन वृद्धि 7500 रुपये करने पर चर्चा की। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (एनएसी) ने बताया कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम पेंशन वृद्धि 7500 रुपये करने का आश्वासन दिया है। मंत्री मंडाविया ने उन्हें बताया कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से चर्चा की जाएगी।

इन तमाम बातों के दौरान यह रिपोर्ट में सामने आई कि वर्तमान में एक पेंशनभोगी की औसत पेंशन 1450 रुपये प्रति माह है और इसमें से 36 लाख पेंशनभोगी 1000 रुपये प्रति माह से कम पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। एनएसी ने बताया कि यदि इस पेंशन में वृद्धि की जाती है तो जीवन सुरक्षा के लिए न्यूनतम 7500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात

पेंशनभोगी सनत रावल ने कमेंट किया कि हम ईपीएस-95 पेंशनर्स/वरिष्ठ नागरिक आश्वस्त रहें/आशा रखें कि सरकार कम समय में न्यूनतम पेंशन स्वीकृत कर सकती है? अगर ऐसा है तो यह अच्छा संकेत/अच्छा प्रयास है। एनएसी जिंदाबाद।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बड़ी रिपोर्ट जारी, 19.50 लाख सदस्यों का बना रिकॉर्ड

78 वर्ष का हूँ और 1224 माह पेंशन मिल रही

रामकृष्ण पिल्लई का भी इस पर कमेंट आया। उन्होंने लिखा-मुझे नहीं लगता कि वर्तमान व्यवस्था के तहत यह संभव है, जिसके अनुसार सामान्य तौर पर स्वीकार्य अधिकतम पेंशन 7500 है, तो न्यूनतम पेंशन 7500 कैसे हो सकती है?

यदि पेंशन योग्य वेतन सीमा बढ़ाई जाती है, तो अधिकतम पेंशन अधिक संभव हो सकती है, वह भी भविष्य के पेंशनभोगियों के लिए। अधिकतम पेंशन की स्वीकार्यता नवंबर 2028 से शुरू होती है, यानी 16.11.95 से सदस्यता के 33 साल बाद, अपवाद कुछ हो सकते हैं। मैंने अपना सुझाव पहले ही पोस्ट कर दिया है। मैं 78 वर्ष का हूँ और 1224 माह पेंशन प्राप्त कर रहा हूँ।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल कर्मचारी जाएं तो जाएं कहां…जागो नेता जागो, सेफी-ओए की तरह कब मिलेंगे इस्पात मंत्री से…
Next: सेना के बाद अब PSU में One Rank-One Pension की गूंजी आवाज, मोदी जी दीजिए ध्यान…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.