Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रम मंत्रालय: बदल दीजिए 44 साल पुराने महंगाई भत्ते का फॉर्मूला, टेक्नोलॉजी के दौर में पैसा बढ़ाइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

श्रम मंत्रालय: बदल दीजिए 44 साल पुराने महंगाई भत्ते का फॉर्मूला, टेक्नोलॉजी के दौर में पैसा बढ़ाइए

29/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Labor-Ministry-Change-the-44-year-old-dearness-allowance-formula-increase-money-in-the-era-of-technology
  • महंगाई भत्ता तय करने के लिए वर्ष 1936 में आखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPIN) पद्धति लागू किया गया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) ने श्रम एवं रोजगार मंत्री (Minister of Labor and Employment) को पत्र लिखकर औद्योगिक कार्मिकों के लिए 1980 में बने फॉर्मूले को वर्तमान तथा भविष्य में होने वाले बदलाव के आधार पर बदलने की माँग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees State Insurance Scheme: कर्मचारी ईएसआई योजना की बड़ी रिपोर्ट जारी, महिला और ट्रांसजेंडर के ये आंकड़े

गौरतलब है कि श्रमिक वर्ग के लिए महंगाई भत्ता तय करने के लिए वर्ष 1936 में आखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) (AICPIN) पद्धति लागू किया गया था। जिसके तहत औद्योगिक श्रमिकों तथा ग्रामीण श्रमिकों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता तय करने के लिए फॉर्मूला लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

उक्त फॉर्मूला को वर्ष 1960 में तथा फिर वर्ष 1980 में डॉ. सील एवं रथ कमेटी के माध्यम से संशोधित किया गया।
विगत 44 साल से एआईसीपीएन (AICPIN) को संशोधित नहीं किया गया है। सिर्फ लागू करने का आधार वर्ष बदला गया है। विगत 44 वर्षों से श्रमिक वर्ग की उपभोग की प्रकृति में काफी बदलाव आया है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG News: मोदी सरकार के ये मंत्रीजी कल DURG में, बुद्धिजीवियों से होगी इस पर खास बात…

उपभोग वस्तुओं को श्रम ब्यूरो चंडीगढ़ ने मात्र 6 वर्गों में ही बाँटा

1 . खाद्य एवं पेय पदार्थ
2 . पान, सुपारी, तम्बाकु और नशीला पदार्थ
3 . कपड़े और जूते
4 . आवास
5 . ईंधन और प्रकाश
6 . विविध

6 श्रेणियों को अलग-अलग प्रतिशतों में बाँट कर कुल 100% हिस्सा बनाया गया है। अभी के समय में उक्त समूहों में वृद्धि आवश्यक है, क्योकि श्रमिक वर्ग सहित भारतीय उपभोक्ताओं की खर्च प्रवृत्ति में काफी बदलाव आया है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking: PCC चीफ BJP के 10 सांसदों के संपर्क में, जानें क्या है पूरा मामला

यूनियन द्वारा प्रस्तावित नए समूह को जोड़ने की मांग

1. इलेक्ट्रॉनिक्स समूह: लैपटॉप, मोबाईल, ईलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, घरेलू विद्युत उपकरण, मोबाइल रिचार्ज, केबल टीवी, वाई फाई, ऑनलाइन पेमेंट, विद्युत चार्ज।
2. पर्यटन समूह: होटल, हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा, शिप/क्रुज यात्रा, रेस्टोरेंट में भोजन, प्रिपेड टैक्सी, बाइक।
3 . स्वास्थ्य समूह: ओपीडी चिकित्सा, स्वास्थ्य बीमा, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन , ब्राण्डेड मेडीसिन, जेनरिक मेडीसिन, चिकित्सकीय जाँच।
4. शिक्षा समूह: निजी विद्यालय शुल्क, ट्यूशन, कोचिंग, पाठ्य पुस्तक का मूल्य, शिक्षा से जुड़े स्टेशनरी का मूल्य।

ये खबर भी पढ़ें: Good News: 120 कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति, भरत मुनि की नायिकाओं का होगा मंचन

वास्तविक बढ़ते महंगाई के अनुसार भत्ते का लाभ नहीं

यह दुर्भाग्य है कि भारतीय श्रमिक वर्ग की उपभोग की प्रकृति विगत 44 वर्षों में बदलने के बावजूद, उनके उपभोग प्रवृत्ति के अनुसार अभी तक एआईसीपीएन को संशोधित नहीं किया गया है। इसके कारण श्रमिक वर्ग को वास्तविक बढ़ते महंगाई के अनुसार महंगाई भत्ता में वृद्धि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बीके मिश्र, कोषाध्यक्ष , बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, जख्मी कर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद पहुंचा अस्पताल, सेफ्टी डिपार्टमेंट की ये हरकत…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ने EPFO को भेजा सवा 12 लाख, लेकिन, एम्बुलेंस चालकों के खाते में नहीं आया पैसा, इनकी पेंशन चालू
Next: ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को पैसा कमाने की खास ट्रेनिंग प्रोगाम, आप भी आइए

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.