Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant: गुआ आयरन ओर माइंस ने जीता सेफ्टी अवार्ड्स 2024 में प्रथम पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant: गुआ आयरन ओर माइंस ने जीता सेफ्टी अवार्ड्स 2024 में प्रथम पुरस्कार

29/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bokaro-Steel-Plant-Gua-Iron-Ore-Mines-wins-first-prize-at-Safety-Awards-2024
  • MSA का उद्देश्य कोयला, धातु-तेल और गैस खनन क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच खान सुरक्षा प्रथाओं में उत्कृष्टता को पहचानना और पुरस्कृत करना है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL -Bokaro Steel Plant) के झारखंड खान समूह के अंतर्गत आने वाले गुआ अयस्क खदान ने कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित खान सुरक्षा पुरस्कार 2024 में ओपन कास्ट मीडियम कैटेगरी माइंस में प्रथम पुरस्कार जीता है। यह कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में अखिल भारतीय खान सुरक्षा संघ द्वारा आयोजित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, जख्मी कर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद पहुंचा अस्पताल, सेफ्टी डिपार्टमेंट की ये हरकत…

यह पुरस्कार बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक की उपस्थिति में प्राप्त किया। इस अवसर पर अधिशासी  निदेशक (खान) जे दासगुप्ता, अधिशासी  निदेशक (कोलियरीज) अनूप कुमार, मुख्य महाप्रबंधक श्री कमल भास्कर और बीएसएल, झारखंड खान समूह एवं कोलियरीज प्रभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SAIL अधिकारियों का मोबाइल एलाउंस 14 हजार तक बढ़ा, पढ़िए किसको-कितना फायदा

उल्लेखनीय है कि  राष्ट्रीय स्तर के खान सुरक्षा पुरस्कार (MSA) 2024 का उद्देश्य पूरे भारत में खनन कार्यों में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना और सुरक्षा को बढ़ाना है। MSA का उद्देश्य कोयला, धातु और तेल एवं गैस खनन क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच खान सुरक्षा प्रथाओं में उत्कृष्टता को पहचानना और पुरस्कृत करना था।

ये खबर भी पढ़ें: ‘महापौर विहीन DURG को संभालिए कमिश्नर साहब’, हफ्तेभर से जलसंकट, आज आए 25 पार्षद, 3 दिन बाद आएगी शहर की आक्रोशित जनता, देखिए वीडियो

सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए इन उद्योगों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करके, इस पहल का उद्देश्य खान सुरक्षा में निरंतर सुधार और सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने उड़ाया प्रोडक्शन रिकॉर्ड का गर्दा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के खाते में आया उत्कृष्टता पुरस्कार 2024
Next: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.