Suchnaji

Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, आजाद भारत में सबसे ज्यादा बस्तर ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, आजाद भारत में सबसे ज्यादा बस्तर ने डाला वोट

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के अंतर्गत पहले फेज की वोटिंग हुई। इसमें देश भर के 21 राज्य की एक सौ दो (102) सीट पर वोटिंग हुई। जबकि छत्तीसगढ़ में स्थित 11 में से सिर्फ बस्तर सीट पर पहले फेज में वोटिंग हुई। इस दिन बस्तर की जनता ने इतिहास बना दिया। बस्तरियां आवाम ने बंपर वोटिंग कर जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: इंतजार खत्म अब मतदान, लाइव वीडियो से नजर रखेगा चुनाव आयोग

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

धुर नक्सल प्रभावित बस्तर। अपनी अलग संस्कृति, आबोहवा और पर्यटन दृष्टि से संपन्न आदिवासी बाहुल्य बस्तर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। एक बार फिर लोकसभा चुनाव में बस्तर की चर्चा तब बढ़ गई जब निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के वोटिंग की राज्यवार, लोकसभा वार मतदान प्रतिशत को जारी किया गया। पूर्व जारी आंकड़ों में आंशिक बढ़ोत्तरी के बाद बस्तर ने रिकॉर्ड बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: वेज रिवीजन की खामियों पर केस दर्ज, बायोमेट्रिक-NJCS मामला भी जा रहा कोर्ट

दरअसल बस्तर लोकसभा में पहला चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था, जिसमें 55.65 फीसदी वोटिंग हुई थी, लेकिन इसके बाद कभी भी बस्तर का आंकड़ा 55 से अधिक नहीं हो पाया। हर बार के चुनाव में आंकड़ा उल्टे कम होता गया। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बस्तर में सिर्फ 34.80 फीसदी, 1991 में केवल 27.21 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। यहां वोटिंग प्रतिशत कम होने और उल्लेखनीय कम वोट पड़ने का रिकॉर्ड बना रहा और हर साल रिकॉर्ड बनते गया।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्गापुर स्टील प्लांट के श्रमिक नेता सस्पेंड, भिलाई स्टील प्लांट तक पहुंची आंच, डीआईसी करें हस्तक्षेप

लेकिन साल 2014 में 59.32 परसेंट वोटिंग हुई थी, जो 1952 के पहले चुनाव के 55 परसेंट से अधिक थी। वर्ष 2014 के बाद साल 2019 में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के साथ बस्तर में 66.19 फीसदी वोटिंग हुई।

मगर मौजूदा लोकसभा चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। बस्तर के लोगों ने 2019 का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 19 अप्रैल को बस्तर में उल्लेखनीय 68.29 फीसदी (68.29%) वोटिंग हुई, जो अब तक बस्तर के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बन गया।

ये खबर भी पढ़ें : विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का होगा काम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, UP, MP-CG की ये ट्रेनें कैंसिल, 8 का बदला रूट

कांग्रेस प्रत्याशी का क्षेत्र पिछड़ा

बस्तर लोकसभा चुनाव में विधानसभावार वोट परसेंट पर नजर डाले तो बस्तर विधानसभा में उल्लेखनीय 83.34 परसेंट वोटिंग हुई। जबकि बीजापुर विधानसभा में सबसे कम 43.42 परसेंट ही वोटिंग हुई। जिस कोंटा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा रहने वाले है वह इलाका सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा के अधीन आता है। कोंटा में 54.38%, चित्रकोट में 76.07%, जगदलपुर में 75.52%, दंतेवाड़ा में 67.06% और नारायणपुर में 68.46 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Railway Big News: 19 ट्रेनें कैंसिल, 8 रेलगाड़ी गंतव्य से पहले होगी समाप्त और चलेगी, पढ़ें शेड्यूल

बस्तर में हुए 18 लोकसभा चुनाव

01) 1952 : 55.65%
02) 1957 : 49.53%
03) 1962 : 51.93%
04) 1967 : 50.27%
05) 1971 : 48.41%
06) 1977 : 42.90%
07) 1980 : 37.21%
08) 1984 : 40.45%
09) 1989 : 34.80%
10) 1991 : 27.21%
11) 1996 : 45.76%
12) 1998 : 41.33%
13) 1999 : 39.35%
14) 2004 : 43.33%
15) 2009 : 47.34%
16) 2014 : 59.32%
17) 2019 : 66.19%
अब 18) 2024 : 68.29%

ये खबर भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग न्यूज: SAIL BSP कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा 2 लाख 66 लाख का गिफ्ट