Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township की 7 ओवर हेड RCC पानी टंकियों का मेंटेनेंस शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township की 7 ओवर हेड RCC पानी टंकियों का मेंटेनेंस शुरू

15/03/2024 (Last updated: 10/10/2024)
Maintenance-of-7-over-head-RCC-water-tanks-of-Bhilai-Township-started

टाउनशिप में बड़े निर्माण कार्य जैसे 4 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकीयों का निर्माण तथा 7 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकियों के संधारण का कार्य दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप स्थित बीएसपी की सात पानी टंकियों के संधारण कार्य का शुभारंभ 15 मार्च को कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार द्वारा सेक्टर 6 स्थित पानी टंकी परिसर में नारियल फोड़कर किया गया।

संधारण कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सार्वजानिक क्षेत्र की ईकाई, एनबीसीसी को दी गई है। इस संधारण कार्य के अंतर्गत सेक्टर 6 की चार पानी टंकी व खुर्सीपार क्षेत्र की तीन पानी टंकी का संधारण कार्य शामिल है।

इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) जेवाई सपकाले, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) विजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (ईडी पी एंड ए सचिवालय) एच शेखर, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विष्णु कुमार पाठक व महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) केके यादव, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एनबीसीसी) परितोष गोयल, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) डीसी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) राघवेन्द्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) अनिल सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) सरोज झा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) पीएल साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विनोद भोंडेकर, उप प्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) मनोज सिंह सहित नगर सेवाएं विभाग के विभिन्न सेक्शन के कर्मचारी उपस्थित थे।

सार्वजानिक क्षेत्र की इकाई एनबीसीसी कर रहे काम 

सार्वजानिक क्षेत्र की इकाई एनबीसीसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निर्माण हेतु एक विश्वसनीय एवं अनुभवी कंपनी है। भिलाई इस्पात संयंत्र और एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने तीन वर्ष की अवधि के लिए एक एमओयू साइन किया है।

इसके अंतर्गत, एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड, भिलाई टाउनशिप एवं माइंस क्षेत्र में भावी इन्फ्रास्ट्रक्चर संबधित परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंसी एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट सेवायें प्रदान कर रहा है।

जिसमें भिलाई टाउनशिप की पानी टंकियों का निर्माण एवं संधारण कार्य, कम्पोजिट बिल्डिंग, सड़क निर्माण, टाउनशिप के क्वार्टरों की मरम्मत एवं गैर आवासीय भवनों का रखरखाव व खेल सुविधाओं के पुनर्निर्माण में सेवायें प्रदान करना आदि शामिल है।

आरसीसी पानी टंकियों का संधारण

इस कंपनी को अभी टाउनशिप में बड़े निर्माण कार्य जैसे 4 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकियों का निर्माण तथा 7 ओवर हेड आरसीसी पानी टंकियों के संधारण का कार्य दिया गया है।

कंपनी ने नई पानी टंकियों का निर्माण कार्य जनवरी माह से प्रारंभ कर दिया है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर टाउनशिप के रहवासियों के मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत निर्वाचन आयोग: ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला
Next: भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल ने कैपिटल रिपेयर के बाद बनाया रिकॉर्ड

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.