Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अफसरों को 12 लाख PRP दिलाने का मेगा प्लान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL अफसरों को 12 लाख PRP दिलाने का मेगा प्लान

10/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Mega-plan-to-provide-12-lakh-PRP-to-SAIL-officers

-स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने बनाया प्लान।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों को 12 लाख से ज्यादा पीआरपी दिलाने का मेगा प्लान बनाया गया है। यह राशि अधिकारियों के खाते में लाने के लिए बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने बड़ी सोच पर काम करना शुरू कर दिया है। अफसरों को एकमुश्त पीआरपी मद में रकम दिलाने के लिए प्रबंधन का काम आसान किया जाएगा। ओए ने इसके लिए खुद मोर्चा संभालने की रणनीति बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें : साफ पानी पिलाने का झांसा दे रहे विधायक, BSP के 336 करोड़ के प्रोजेक्ट को बता रहे अपना, पानी जाएगा प्लांट में, घरों में नहीं

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर का पैनल दोबारा सत्ता में आ चुका है। निर्वाचित जोनल प्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाते हुए 12 लाख से अधिक पीआरपी लेने की दिशा में एकजुट होकर काम करने का दम भरा है, ताकि 12 लाख से अधिक पीआरपी अफसरों को दिलाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

एनके बंछोर का कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट की उत्पादन लागत कम करने और भरपूर आयरन ओर पर काम किया जाएगा। इसके लिए रावघाट प्रोजेक्ट को तेजी से चालू कराना है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

रावघाट के ए-ब्लॉक में पेड़ों की कटाई का काम रुका हुआ है। राज्य सरकार से इस बारे में बीएसपी ओए खुद बात करेगा और जल्द से जल्द अड़चनों को दूर कराने की कोशिश की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: राजहरा से नितेश व अमित, नंदिनी से ओमेन टेटे, कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल बने ZR

इससे फायदा यह होगा कि बीएसपी रावघाट में नियमित रूप से खनन शुरू करेगा और कंपनी को आयरन ओर के मद में पड़ रहे अतिरिक्त भार से निजात मिल जाएगी। बीएसपी को भरपूर अच्छी क्वालिटी का लौह अयस्क मिलेगा। निश्चित रूप से इससे उत्पादन का ग्राफ बढ़ेगा और इसी आधार पर पीआरपी तय होगी।

ये खबर भी पढ़ें : सेक्टर-1, 2 और सेक्टर-5 में पानी सप्लाई होने जा रही सामान्य, सेक्टर-4 में संडे को आ सकता है पानी

रावघाट में नियमित माइनिंग कराने से बीएसपी के एक्सपांशन प्रोजेक्ट को भी शुरू किया जा सकेगा। अभी रावघाट प्रोजेक्ट की वजह से कार्य शुरू नहीं हो सका है। मंजूरी मिलने में देरी हो रही है।

रावघाट में आयरन ओर का खनन शुरू होने से कंपनी के साथ अधिकारियों के पीआरपी में लंबी छलांग लगेगी। फिलहाल, अंतरिम माइनिंग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL कोलियरी डिवीजन के तसरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर, MOU साइन

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus: ठेका मजदूरों को BSP दे 20% से 24520 रुपए बोनस
Next: SAIL Bokaro Steel Plant: रेगुलर को 81 हजार और ठेका मजदूरों को चाहिए 31 हजार बोनस

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.