विधायक देवेंद्र का निधन, पीएम मोदी भी दुखी

MLA Devendra passes away, PM Modi also sad
  • भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र सिंह राणा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नगरोटा सीट से प्रत्याशी बनाया था।

सूचनाजी न्यूज, न्यूज। इस वक्त सियासी गलियारे से मायूस करने वाली खबर आ रही है। विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन हो गया है। वह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई और BJP थे। इलाज के दौरान फरीदाबाद के एक अस्तपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें: GM साहब बोले-SAIL हड़ताल में होशियारी मत दिखाना, भरी मीटिंग में नेताओं ने उतारा पानी, BSP गेट की जिम्मेदारी तय

निधन की खबर लगते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्ति किया। जम्मू-कश्मीर के विधायक देवेन्द्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया-“ देवेंद्र सिंह राणा का असामयिक निधन अत्‍यन्‍त दुखद है।

ये खबर भी पढ़ें: GM साहब बोले-SAIL हड़ताल में होशियारी मत दिखाना, भरी मीटिंग में नेताओं ने उतारा पानी, BSP गेट की जिम्मेदारी तय

Shramik Day

वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए लगन से काम किया। उन्होंने हाल ही में विधानसभा चुनाव जीता था और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC की ताज़ा रिपोर्ट, 20.74 लाख नए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन

59 वर्षीय Devender Singh Rana नगरोटा सीट से बीजेपी विधायक थे। लंबी बीमारी की वजह से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात उन्होंने आखिरी सांस ली है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: मामला सुलह में उलझा है, इसलिए हड़ताल करना अवैध, भावी DIC बोले-काम पर आएं कर्मचारी

भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र सिंह राणा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नगरोटा सीट से प्रत्याशी बनाया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। देवेंद्र सिंह राणा 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे, उससे पहले वे नेशनल कॉन्फ्रेंस में थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: बीएसपी की तैयारी हाई डेंसिटी CCTV कैमरे, स्पेशल पॉवर से तत्काल थमाएंगे नोटिस, प्रमोशन, यूनियन रजिस्ट्रेशन पर भी खतरा

वहीं, निधन की खबर लगते ही जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने शोक व्यक्ति किया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन