MTT 2026 Batch: बीएसएल में प्रबंध प्रशिक्षु 2026 बैच को डिजाइन, इंजीनियरिंग एवं बॉटलनेकिंग पहलों से कराया गया अवगत।
- प्रशिक्षुओं को बीएसएल में डिजाइन एवं इंजीनियरिंग कार्यों के लिए उपलब्ध हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा अन्य तकनीकी संसाधनों से भी परिचित कराया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के प्रबंध प्रशिक्षु (MTT)-2026 बैच को संयंत्र में डिजाइन, इंजीनियरिंग एवं बॉटलनेकिंग के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों, उपलब्ध तकनीकी क्षमताओं तथा नवीनतम पहलों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को बीएसएल के तकनीकी सेल विभाग की भूमिका एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें डिजाइन एवं इंजीनियरिंग समाधान विकसित करना, इंजीनियरिंग ड्रॉइंग का विकास एवं संशोधन, रिवर्स इंजीनियरिंग, संयंत्र के संचालन एवं शटडाउन के दौरान तकनीकी सहयोग प्रदान करना तथा विभिन्न बॉटलनेक को दूर कर परिचालन दक्षता में सुधार से संबंधित कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
प्रशिक्षुओं को बीएसएल में डिजाइन एवं इंजीनियरिंग कार्यों के लिए उपलब्ध हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा अन्य तकनीकी संसाधनों से भी परिचित कराया गया। साथ ही, इन संसाधनों के उन्नयन तथा आधुनिक डिजिटल इंजीनियरिंग तकनीकों को अपनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में लंच करते-करते अधिकारी ने तोड़ा दम, हर तरफ हड़कंप
कार्यक्रम के दौरान प्रक्रियाओं, इंजीनियरिंग प्रथाओं एवं प्रौद्योगिकियों के निरंतर उन्नयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर नवाचार एवं आधुनिकीकरण संगठन को अधिक दक्ष, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रयास परिचालन दक्षता एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और सतत इस्पात उत्पादन की दिशा में भी सहायक हैं।
इस परिचयात्मक सत्र के माध्यम से प्रबंध प्रशिक्षुओं को बीएसएल में डिजाइन एवं इंजीनियरिंग गतिविधियों के महत्व तथा संयंत्र के सुचारु एवं दक्ष परिचालन में उनकी भूमिका को समझने का अवसर मिला।

