BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की संदिग्ध मौत हुई है या आत्महत्या…? गुत्थी उलझते जा रही है। 17 दिनों तक सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज होता रहा, लेकिन जान नहीं बच सकी। शनिवार रात साढ़े 11 बजे मौत हो गई। रविवार दिन में दो डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से शव यात्रा निकाली गई। रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी का
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की संदिग्ध मौत हुई है या आत्महत्या…? गुत्थी उलझते जा रही है। 17 दिनों तक सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज होता रहा, लेकिन जान नहीं बच सकी। शनिवार रात साढ़े 11 बजे मौत हो गई। रविवार दिन में दो डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से शव यात्रा निकाली गई। रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन, जो बातें सामने आ रही है, उससे मामला अजीब मोड़ लेते जा रहा। मृतक बीएसपी के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल ने पुलिस को बयान दिया था कि 4 जून को चाय बनाते समय आग लगी और वह झुलस गया था। सेक्टर 1 स्थित आफिस के किचन में हादसा हुआ था। आफिस में मौजूद कर्मचारी आग के बीच से ठेकेदार को बाहर खींचकर निकाले थे। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। लेकिन, पुलिस की रिपोर्ट में कुछ और ही कहानी सामने आ रही है। सेक्टर 1 आफिस के किचन में कोई गैस सिलेंडर नहीं मिला। इंडक्शन चूल्हा (Induction Cooktop) वहां रखा हुआ था। इंडक्शन से आग कैसे फैल गई…? ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर गैस सिलेंडर जब वहां था ही नहीं तो आग की लपटें कैसे उठीं? तमाम सवालों का जवाब किसी के पास फिलहाल, नहीं है। वहीं, मृतक की पत्नी का पुलिस ने बयान लिया है। पत्नी का भी यही कहना है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह पहुंची। घटना के समय वह मौजूद नहीं थीं। वहीं, परिवार में भारी तनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, पूरा मामला संदिग्ध है। हादसा, आत्महत्या या कुछ और...? ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग