बिहार में हो रही राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का BSP अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

National Cycle Polo Competition in Bihar BSP officials Encouraged the Players from Chhattisgarh
  • प्रतियोगिता में कुल 22 राज्यों के अलावा भारतीय वायु सेना, प्रादेशिक सेना एवं भारतीय थल सेना की टीम भी भाग ले रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम आरा बिहार के लिए रवाना। भारतीय सायकल पोलो महासंघ द्वारा 26 से 29 दिसंबर तक आरा बिहार में 46वीं सीनियर पुरुष, 44 जूनियर बालक एवं 40वीं सब जूनियर बालक राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार तथा बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव ओए-बीएसपी परविंदर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। छत्तीसगढ़ टीम दुर्ग से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक को विगत 16 वर्षों में नौ स्वर्ण पदक दो रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त हो चुके हैं,गत वर्ष कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।

वहीं, जूनियर बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ को गत वर्ष स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था तथा विगत 16 वर्षों में 10 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक जीत चुकी है। सीनियर पुरुष को गत वर्ष कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।

प्रतियोगिता में कुल 22 राज्यों के अलावा भारतीय वायु सेना, प्रादेशिक सेना एवं भारतीय थल सेना की टीम भी भाग ले रही है। टीम के चीफ कोच श्री देवप्रकाश वर्मा ने बताया कि इस बार तीनों वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने की कोशिश रहेगी।

छत्तीसगढ़ टीम में रोहन तांडी (कप्तान), चंद्रशेखर साहू, शैलेन्द्र, करन साह, पंकज सिंह, पीयूष साहू, शुभम यादव, राहुल निर्मलकर, सौरभ दास मानिकपुरी, देवेश चंद्राकर हैं वहीं सब जूनियर बालक में भावेश साहू, सौरभ सिंहा, तेजेश्वर देशमुख, तनमय निर्मलकर, भावेश निर्मलकर, पुष्कर साहू, तुषार देवांगन एवं मृणाल गजभिए हैं।

कोच देवप्रकाश वर्मा, शशांक देशमुख, अभिषेक जायसवाल एवं मैनेजर कामेश्वर साहू हैं। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा अध्यक्ष दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ, ई. वी. सुनील उपाध्यक्ष दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ, सुभाष टिंगूरिया उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ, विनायक चन्नावार संयुक्त सचिव भारतीय सायकल पोलो महासंघ, नरेंद्र कुमार बंछोर चेयरमैन सेफी, अध्यक्ष ओए-बीएसपी एवं अध्यक्ष बीएसपी साइक्लिंग क्लब, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब, एस के तिनगुरिया उपाध्यक्ष छ. ग साइकिल पोलो संघ, शशिकांत पांडे सदस्य दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ आदि उपस्थित थे।