Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली: NPS-OPS पर वित्त मंत्रालय का सीधा जवाब, पुरानी पेंशन योजना पर…
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली: NPS-OPS पर वित्त मंत्रालय का सीधा जवाब, पुरानी पेंशन योजना पर…

30/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
National-Pension-System-Direct-reply-of-Finance-Ministry-on-NPS-OPS-on-the-old-pension-scheme…
  • सांसद रामजी लाल सुमन और जावेद अली खान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण से पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर सवाल पूछा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर नहीं है। राज्यसभा में केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश होने के बाद सरकार ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर दो-टूक अपना जवाब दे दिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार ने एनपीएस (NPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर: कार्मिकों की मेहनत से मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार

सांसद रामजी लाल सुमन और जावेद अली खान (MPs Ramji Lal Suman and Javed Ali Khan) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) से पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर सवाल पूछा। वित्त मंत्री की तरफ से वित्त राज्यमंत्री ने जवाब दिया।

ये खबर भी पढ़ें: शशि शेखर मोहंती को नेशनल मेटलर्जिस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, SAIL Bhilai Steel Plant से रहा नाता

सवाल यह था कि क्या राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension Scheme) (एनपीएस) की समीक्षा करने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और उसकी सिफारिशों का ब्यौरा क्या है। यदि नहीं, तो इस मामले में विलंब के क्या कारण है।

क्या सरकार को एनपीएस को खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) (Old Pension Scheme) को बहाल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और उस पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया है?

ये खबर भी पढ़ें: ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों का Modernization, लोकसभा में उठा मुद्दा

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर दिया कि सरकारी कर्मचारियों (Govt Employee) के लिए पेंशन प्रणाली की समीक्षा करने के लिए 06.04.2023 को एक समिति का गठन किया गया है। समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम मंत्रालय: बदल दीजिए 44 साल पुराने महंगाई भत्ते का फॉर्मूला, टेक्नोलॉजी के दौर में पैसा बढ़ाइए

एनपीएस को खत्म करने तथा ओपीएस के बहाल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से समय-समय पर अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त को पेंशन प्रणाली की समीक्षा करने के लिए गठित समिति के समक्ष रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट, प्रधानमंत्री, CII और EPS पेंशनर्स: 30 को पीएम मोदी रखेंगे बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 से खास खबर, बधाई हो…
Next: 8th Central Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग, पेंशन पर सरकार के पास Representation, लेकिन…

Related Stories

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.