सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के सिंटरिंग प्लांट 3 से अच्छी खबर है। टीम आकर्षण (सेफ्टी सर्कल) एवं टीम अनन्या (क्वालिटी सर्कल) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए “पार एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
सेफ्टी सर्कल (टीम आकर्षण) द्वारा लाइम अनलोडिंग एरिया में सेफ्टी मॉडिफिकेशन किए गए, जिससे संभावित खतरों में कमी आई और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित हुआ।
क्वालिटी सर्कल (टीम अनन्या) द्वारा सिंटरिंग उत्पादन में लाइम की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत किया गया तथा लाइम अनलोडिंग एरिया में किए गए संशोधनों के माध्यम से सुचारु एवं ट्रबल-फ्री अनलोडिंग सुनिश्चित की गई, जिससे उत्पादन निरंतरता, गुणवत्ता एवं परिचालन दक्षता में सुधार हुआ।
इस उपलब्धि में टीम सदस्यों आर. एल. बनर्जी, एस. जैनवार, सोनू कुमार, राजेश कुशवाहा, चंदन कुमार एवं संजीव कुमार का सराहनीय योगदान रहा। टीम का मार्गदर्शन टीम फैसिलिटेटर एस. श्रीनिवास द्वारा किया गया।
















