Suchnaji

नेहरू नगर तारा मंडल का खुला द्वार, देखिए खगोलीय घटनाएं, 25 मिनट का शो शाम 5 से 7 बजे तक

नेहरू नगर तारा मंडल का खुला द्वार, देखिए खगोलीय घटनाएं, 25 मिनट का शो शाम 5 से 7 बजे तक
  • नेहरू नगर गार्डन में शुरू हुआ तारामंडल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नेहरू नगर गार्डन (Nehru Nagar Garden) में बने तारामंडल का द्वार नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। चंद्रमा से जुड़े हुए आज तक के सभी अभियान, अंतरिक्ष यात्रियों के अनुभव भी तारामंडल में वीडियो स्लाइड में दिखाया जायगा।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : Election 2023: राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार आई तो देंगे KG टू PG तक मुफ्त शिक्षा

लगभग 25 मिनट के शो में पृथ्वी से बाहरी दुनिया कैसी लगती है और साथ ही इस ब्रह्मांड से हमारी पृथ्वी कैसी लगती है यह भी दिखाया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लिए वीडियो और साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक कार्टून वीडियो के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Sector 4 टॉवर पर चढ़ा युवक, अधिकारी बोले-चोरी का शक, पुलिस पूछताछ में जुटी

तारामंडल के टेक्निकल हेड शशांक साहू ने बताया की आज से तारामंडल को शुरू किया जा रहा है। शाम 5-7 बजे के बीच शो दिखाए जाएंगे। एक शो 20-25 मिनट का होगा।

ये खबर भी पढ़ें : BJP से बागी हुईं संगीता केतन शाह, वैशालीनगर से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, 24 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

तारामंडल में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित जाएंगे। उन्होंने आगे बताया की ब्रह्मांड और आकाश की गहराइयों में छुपे रहस्य और मन मोह लेने वाले खगोलीय पिंडों और तारों की जानकारी को आकर्षक वीडियो स्लाइड तैयार कर तारामंडल में मनोरंजन तरिके से प्रदर्शित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Assembly Elections 2023: बार, शराब, भांग दुकानें 3-3 दिन रहेंगी बंद, नहीं छलकेगा जाम

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117