Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NIT रायपुर ने NIPM को 2 रन से हराया, 51 रन बनाकर तेजकरण बने मैन ऑफ द मैच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NIT रायपुर ने NIPM को 2 रन से हराया, 51 रन बनाकर तेजकरण बने मैन ऑफ द मैच

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
NIT-Raipur-beat-NIPM-by-2-runs-Tejkaran-became-man-of-the-match-scoring-51-runs
  • एनआईटी-रायपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 08 विकेट खोकर 132 रन बनाए। इसके जवाब में एनआईपीएम ने 05 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी ड्यूटी के बाद खेल के मैदान पर जमकर चौका-छक्का जड़ रहे हैं। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता काफी रोमांचक हो गया है। चौथे क्वाटर फाइनल के रोमांचक मैच में एनआईटी-रायपुर ने एनआईपीएम पर 02 रन से शानदार जीत दर्ज की।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी चौथा क्वाटर फाइनल मैच एनआईपीएम व एनआईटी-रायपुर के मध्य खेला गया। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी के सभी क्वाटर फाइनल मैच 15-15 ओवरों का रखा गया। एनआईपीएम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एनआईटी-रायपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 08 विकेट खोकर 132 रन बनाए। इसके जवाब में एनआईपीएम ने 05 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। यह मैच काफी काफी रोमांच भरा रहा।

मैच के अंतिम ओवर में एनआईपीएम की जीत के लिए 27 रन बनाने की आवश्यकता थी। क्रीज पर मौजूद अंशुमन ने 03 लगातार छक्के तथा एक चौका लगाकर मैच अपने टीम की ओर मोड़ दिया था परंतु अंतिम 2 गेदों में 5 बनाने में एनआईपीएम की टीम असफल रही।

इस तरह इस रोमांचक मैच में एनआईटी-रायपुर ने एनआईपीएम को 02 रन हराया। तेजकरण मैन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव परविंदर सिंह एवं सेफी नामिनी अजय कुमार के द्वारा तेजकरण को प्रदान किया गया। इस मैच के कोआर्डिनेटर रेमी थॉमस, अखिलेश मिश्रा एवं जेपी शर्मा थे।

इन मैचों के दौरान ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव परविंदर सिंह, सेफी नामिनी अजय कुमार जोनल प्रतिनिधि पी. अनु, डी.पी.एस. बरार, जे.पी.शर्मा सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के अस्पताल गंभीर रूप से बीमार, इलाज का आश्वासन, हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, इन पदों पर भर्ती भी…
Next: BSP सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने दिया चेक, आपने लिया क्या…

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.