Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी पाली और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी पाली और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार

11/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Officer-Pali-and-employees-of-Bhilai-Steel-Plant-received-Shiromani-Award
  • जुलाई से सितम्बर-2023 तिमाही हेतु सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) संजय दीक्षित एवं सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, वायर रॉड मिल) शशांक राव शम्भरकर को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मिल जोन-1 (Mill Zone 1) के अन्तर्गत मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग (Merchant and Wire Rod Mill Department) में पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार (Pali and Karma SHiromani) वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Financial Year 2023-24 Result: SAIL का वादा है 2 हजार करोड़ प्रॉफिट पर देंगे 600 करोड़ एरियर मद में…

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा उन्हें पहचान देने के लिए कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा

कार्यक्रम में जुलाई से सितम्बर-2023 तिमाही हेतु सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) संजय दीक्षित एवं सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, वायर रॉड मिल) शशांक राव शम्भरकर को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा-75 पार कहने वाले CM भूपेश बघेल ने पार कर दिए 508 करोड़

इसी कड़ी में जुलाई-2023 के लिए चीफ मास्टर तक्नीशियन (यांत्रिकी, वायर रॉड मिल), मनहरण लाल वर्मा व मास्टर तक्नीशियन (विद्युत, मर्चेन्ट मिल) सुरेन्द्र कुमार नंदेशवर को, अगस्त-2023 के लिए मास्टर ऑपरेटर (प्रचालन, वायर रॉड मिल) कोवेरी कामेशवर राव व मास्टर ऑपरेटर (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) सोहन लाल चन्द्राकर को तथा सितम्बर-2023 के लिए मास्टर ऑपरेटर (प्रचालन, वायर रॉड मिल) सैयद इकबाल व मास्टर ऑपरेटर (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) कुलेशवर प्रसाद वर्मा को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Financial Year Result: कारोबार में Bokaro, प्रॉफिट में BSP सबसे आगे

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेन्ट एंड वायर राड मिल) मुनीश कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  NPS News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड SAIL ने 6.84% दिया अंशदान

कार्यक्रम में सभी अनुभाग प्रमुख,  महाप्रबंधक (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) एसके हरिरमानी, महाप्रबंधक (विद्युत, मर्चेन्ट मिल) एसके नायक, महाप्रबंधक (विद्युत, वायर रॉड मिल) अनुपमा कुमारी, महाप्रबंधक (यांत्रिकी, वायर रॉड मिल) मोहिब्बुल हुसैन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  SC-ST कार्मिकों की मांगों पर महामंथन, पार्लियामेंट्री कमेटी और SAIL चेयरमैन ने भरी हामी

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-1) समायला अंसारी द्वारा किया गया। विदित हो कि इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत माह में उत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पाली शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत तिमाही में बेहतरीन कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया हो।

ये खबर भी पढ़ें :  वित्त वर्ष 2023-24: सेल ने पहली छमाही और दूसरी तिमाही में लगाई लंबी छलांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Financial Year 2023-24 Result: SAIL का वादा है 2 हजार करोड़ प्रॉफिट पर देंगे 600 करोड़ एरियर मद में…
Next: Lease Deed: Bhilai टाउनशिप में ट्रांसफर और लीज की शेष राशि भुगतान केस की लीज डीड रजिस्ट्री शुरू

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.