सेक्टर 9 हॉस्पिटल के CMO की पत्नी प्रेरणा धाबर्डे कैबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित, फैशन और फिल्म रमाई से सुर्खियों में

Prerna Dhabarde, Wife of CMO of Sector 9 Hospital, Honored by Cabinet Minister 1
  • तालपुरी के लिए गौरव की बात। प्रेरणा धाबर्डे (लोटस 48)का सम्मान कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर दुर्ग एवं महापौर दुर्ग के हाथों किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग में महतारी वंदन सम्मेलन महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा‌ सतनाम भवन दुर्ग में आयोजित किया गया। सेल बीएसपी द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीएमओ व बर्न वार्ड के इंचार्ज डाक्टर उदय की पत्नी प्रेरणा का फैशन की दुनिया में भी जाना-पहचाना नाम है। छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रेरणा धाबर्डे का सम्मान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों किया गया। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और दुर्ग महापौर अलका बघमार भी साक्षी बने।

प्रेरणा धाबर्डे को यह सम्मान उनके सामाजिक कार्य, महिला बाल विकास परियोजना में सहयोग हेतु तथा‌ दिल्ली में हुई महिला बाल विकास मंत्रालय की मीटिंग में छत्तीसगढ़ का उचित प्रतिनिधित्व करने तथा फिल्म रमाई में मुख्य भूमिका निभाकर समाज को संदेश देने हेतु ‌ प्रेरणा धाबर्डे के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

इस समारोह में आरके जामुलकर,महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग छत्तीसगढ़ शासन सहित अन्य‌ शासकीय अधिकारी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।