Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PSU banks ने दिए 27,830 करोड़ लाभांश, बजट 2024 व जमा राशि पर निर्मला सीतारमण का फोकस, पेंशन पर खामोशी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

PSU banks ने दिए 27,830 करोड़ लाभांश, बजट 2024 व जमा राशि पर निर्मला सीतारमण का फोकस, पेंशन पर खामोशी

19/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
PSU-banks-gave-Rs-27830-crore-dividend-to-shareholders-Finance-Ministers-focus-on-raising-deposits
  • समीक्षा बैठक के दौरान जमा राशि जुटाने, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा, नए ऋण उत्पादों/योजनाओं के कार्यान्वयन और वित्तीय समावेश के तहत ऋण पर चर्चा।

  • केंद्रीय वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जमा राशि जुटाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कुशल ग्राहक सेवा पर ध्यान केंद्रित करने और विशेष रूप से ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों से जुड़ने की सलाह दी।

  • बैंकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को ऋण प्रवाह बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के वित्तीय मानदंडों, जमा धनराशि जुटाने, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वित्तीय समावेश के तहत ऋण तक पहुंच तथा पीएसबी से संबंधित अन्य उभरते मुद्दों पर उनके प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। वहीं, पेंशनर्स के विषय पर कोई भी शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है।

बैठक के दौरान यह उल्लेख किया गया कि वित्त वर्ष 24 के दौरान, पीएसबी ने सभी वित्तीय मानदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया, जैसा कि शुद्ध एनपीए (एनएनपीए) में 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता, 15.55 प्रतिशत की बैंकों की अच्छी पूंजी पर्याप्तता, 3.22 प्रतिशत की बैंकों की शुद्ध ब्याज सीमा (एनआईएम) और 1.45 लाख करोड़ रुपये के अब तक के सबसे अधिक शुद्ध कुल लाभ के साथ शेयरधारकों को 27,830 करोड़ रुपये का लाभांश देने से परिलक्षित होता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि के खातों, TDS, पेंशन,एडवांस की पात्रता पर बड़ी खबर

विभिन्न मानदंडों में सुधार ने बाजारों से पूंजी जुटाने की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की क्षमता में भी वृद्धि की है। जमा राशि जुटाने पर विचार-विमर्श के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि ऋण वृद्धि में तेजी आई है, लेकिन ऋण वृद्धि को स्थायी रूप से वित्तपोषित करने के लिए जमा राशि जुटाने में और सुधार किया जा सकता है।

बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल

उन्होंने बैंकों से विशेष अभियान चलाकर जमा राशि जुटाने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कुशल ग्राहक सेवा अदायगी के लिए अपने ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने की भी सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में कर्मचारियों को अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए आगे आना चाहिए।

सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से उभरते क्षेत्रों में सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करके आपसी शक्तियों का लाभ उठाने के लिए सहयोग की तलाश करने और बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बिठाने के लिए खुद को तैयार करने का भी आग्रह किया।

बैंकों के डिजिटल फुटप्रिंट और नकदी प्रवाह

सीतारमण ने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमेशा निचले स्तर के नागरिकों को उनकी आजीविका का समर्थन करने और जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऋण तक आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

उन्होंने बैंकों से डिजिटल फुटप्रिंट और नकदी प्रवाह के आधार पर एमएसएमई के लिए एक नया ऋण मूल्यांकन मॉडल समेत हाल की बजट घोषणाओं को तेजी से लागू करने के लिए कहा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण प्रवाह बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंकों को सलाह दी कि वे ऋण बंद होने के बाद सुरक्षा दस्तावेज सौंपने के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें और निर्देश दिया कि ग्राहक को दस्तावेज सौंपने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अहम बैठक, MSME, कारोबार, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर बड़ी बातें…
Next: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों का आंसू छलकेगा पीएम मोदी, वित्त मंत्री, श्रम मंत्री को भेजे ई-मेल में

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.