Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DSP में कर्मचारियों का RFID रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर से, BSP के मैसेज ने मचाया हड़कंप, गेट पर लगी लंबी लाइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP में कर्मचारियों का RFID रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर से, BSP के मैसेज ने मचाया हड़कंप, गेट पर लगी लंबी लाइन

21/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
RFID-registration-of-employees-in-DSP-from-25th-September_-message-from-BSP-created-panic_-long-line

-भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट, बोरिया सहित सभी गेटों पर राइट टाइम दिखे कार्मिक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कार्मिकों को समय पर ड्यूटी लाने के लिए प्रबंधन लगातार कोशिश कर रहा है। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और आरएफआइडी (Radio Frequency Identification) कार्ड पर काम शुरू कर दिया है।

25 सितंबर से कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रक्रिया होगी। वर्क्स एरिया में डिजाइन डिपार्टमेंट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और नॉन वर्क्स एरिया के कर्मचारियों के लिए प्रोजेक्ट बिल्डिंग में रजिस्ट्रेशन हर दिन होगा।

इसी तरह भिलाई स्टील प्लांट में भी रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) पर काम चल रहा है। केबल बिछाने और कैमरा लगाने आदि का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक-डेढ़ माह के भीतर इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

समय पर ड्यूटी पहुंचने वालों की बीएसपी गेट पर लगी लाइन

भिलाई स्टील प्लांट में उच्च प्रबंधन की ओर से अघोषित रूप से वायरल मैसेज का असर गुरुवार सुबह दिखा। सुबह 9.15 बजे से गेट बंद होने के मैसेज को विभागवार प्रसारित कराया गया था। इसको गंभीरता से लिया गया और कर्मचारी व अधिकारी समय पर ड्यूटी पहुंचने के लिए घरों से निकले।

मेन गेट पर सुबह 9 बजे से पहले ही वाहनों की लाइन लग चुकी थी। आलम यह था कि जनसंपर्क विभाग तक गाड़ियों की लाइन देखी गई। सीआइएसएफ ने भी तैयारी कर रखी थी। गेट पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई थी।

गाड़ियों को तत्काल चेक करके छोड़ा जा रहा था। गेट पर सक्रियता के चलते आसानी से गाड़ियां प्लांट में दाखिल हो रही थीं। इसी तरह का नजारा बोरिया गेट, मरौदा समेत अन्य गेट पर भी देखा गया।

कार्मिकों में इस बात की चर्चा है कि ईडी स्तर के अधिकारी खुद दो दिन पहले से गेट पर लेट आने वालों को चेक रहे थे। यही वजह है कि एक मैसेज के माध्यम से विभागों को सतर्क किया गया था कि समय पर आएं, अन्यथा कार्रवाई की जद में कार्मिक आ जाएंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant ने कब्जेदारों से खाली कराए 7 मकान, दरवाजे पर लिखा था थाना स्टाफ
Next: State Bank of India के क्षेत्रीय कार्यालय सेक्टर-1 में भीषण आग, BSP ने बुझाई SBI की आग

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.