Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant Promotions 2026: आरएसपी के 1085 कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रमोशन, जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant Promotions 2026: आरएसपी के 1085 कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रमोशन, जश्न

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Promotions 2026 1085 RSP Employees and Officers Promoted Celebrations

Rourkela Steel Plant Promotions 2026: 16 डिप्टी जनरल मैनेजर को जीएम, 39 एजीएम को डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर पदोन्नति के आदेश प्रदान किए गए।

  • 175 एग्जीक्यूटिव और 910 कर्मचारी (804 वर्क्स एरिया व 106 नॉन-वर्क्स एरिया) शामिल हैं।
  • 79 अधिकारियों को असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद पर पदोन्नति के आदेश सौंपे गए।
  • 24 अधिकारियों को सीनियर मैनेजर और 17 अधिकारियों को मैनेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में बुधवार को उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्लांट में एक साथ 1085 कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला। इसमें 175 एग्जीक्यूटिव और 910 कर्मचारी (804 वर्क्स एरिया व 106 नॉन-वर्क्स एरिया) शामिल हैं। बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन को संगठन द्वारा प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आरएसपी के मंथन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन ऑर्डर सौंपे और प्रबंधन की ओर से सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) बिस्वा रंजन पलई, ईडी (प्रोजेक्ट्स) एस. पी. चौधरी, सीजीएम (वित्त) राजेश दासगुप्ता, सीएमओ प्रभारी डॉ. जयंत आचार्य तथा सीजीएम (मैटेरियल्स मैनेजमेंट) टी. विनोद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Union Election 2026: कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, सितंबर से पहले इस्को स्टील प्लांट कराइए यूनियन चुनाव

समारोह में 16 डिप्टी जनरल मैनेजर को जनरल मैनेजर तथा 39 असिस्टेंट जनरल मैनेजर को डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर पदोन्नति के आदेश प्रदान किए गए। इससे पहले विभिन्न कार्यपालक निदेशकों ने 79 अधिकारियों को असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद पर पदोन्नति के आदेश सौंपे। वहीं 24 अधिकारियों को सीनियर मैनेजर और 17 अधिकारियों को मैनेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 33 डाक्टरों का प्रमोशन, बोकारो के डाक्टर विनोद का भिलाई ट्रांसफर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डॉ. नीना, प्रमोद राय, बिसोई, पूजा सियाल, मैसी, दिपाली, हिमानी प्रमोट

इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके मानव संसाधन के विकास पर निर्भर करती है। समय पर पदोन्नति और उत्कृष्ट कार्य की पहचान कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने, प्रतिभाओं को संगठन से जोड़े रखने और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: एजीएम से डीजीएम प्रमोशन लिस्ट आधी रात को जारी, पढ़ें सभी प्लांट के 352 अधिकारियों के नाम

समारोह में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने नवपदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेल प्रबंधन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा संस्कृति, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, प्रक्रियाओं में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

इस दौरान कई नवपदोन्नत अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और भरोसा दिलाया कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए राउरकेला स्टील प्लांट को सुरक्षा, उत्पादकता और सतत विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन के बाद पूरे राउरकेला स्टील प्लांट में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Doctors Day 2026: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर INTUC नेताओं ने बर्नपुर अस्पताल के चिकित्सकों को भेंट किए गुलाब
Next: Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.