Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट ने खिलाड़ियों पर की धनवर्षा, मिले पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट ने खिलाड़ियों पर की धनवर्षा, मिले पुरस्कार

23/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-showered-money-on-players-received-awards
  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के प्रतिष्ठित खिलाड़ी पुरस्‍कृत।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL Rourkela Steel Plant) के 37 प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को नवनिर्मित सिविक सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह-2024 (Samman Samaroh-2024) में खेल पुरस्कार प्रदान किया गया। आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों (कोच) और उत्कृष्ट साइकिल चालकों, पावर लिफ्टरों और हॉकी कैडेटों को पुरस्कार प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें: टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा

स्वस्ति सिंह को एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप (Asian Track Cycling Championship) में भाग लेने के लिए 2,000 रुपए का नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सुभ्रांशु महाराणा को डाउन सिंड्रोम राष्ट्रीय खेलों में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1000 रुपए का नकद पुरस्कार मिला।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात

एस.साक्षात पात्र को खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) में साइकिलिंग स्क्रैच रेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए 500 रुपए मिले। सेल हॉकी अकादमी की टीम में लेल्सन मिंज, जगदीप बारला, अरबाज खजन, सलिल किंडो, नेविल कुल्लू, आनंद हस्ती, संदीप लकड़ा, रोहित एक्का, जॉर्ज मिंज, बिशाल कैथा, सैहून एक्का, सुदीप लकड़ा, मनीष कुजूर, सुनीत एक्का और अनिमेष बा को प्रथम हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक को 1000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के मंच पर सजी संगीत की शाम, पूर्व सीईओ पंकज गौतम भी करते रहे वाह-वाह…

इसी तरह, आलोक कंडुलना, अभिषेक यादव, अंकित माझी, सागर सुरीन, कृष्ण मोहन, अंकित जोजो, अनु रंजन सोरेंग, रबी बारा, बिशाल बारला, समीर एक्का, करण लकड़ा, नबीन लकड़ा, आशीष कुमार डुंगडुंग, रॉबिन किस्पोट्टा, अमित टोप्पो और सुशील कुजूर की टीम को भी प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी

प्रत्येक को 1000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। राजू कांत सैनी को चैंपियन एस.एच.ए. टीमों की कोचिंग के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें 5,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी तरह वरिष्ठ फील्ड सहायक, सुशील कुमार दाश को स्वस्ति सिंह की कोचिंग और उनके खेल करियर को सँवारने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए 5000 रुपये प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर अब सरकार की सीधी नजर, Bhilai IIT बना सहारा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल मेडिक्लेम नवीनीकरण की तीसरी बार बढ़ी तारीख, 29 अगस्त तक कर लें पूरी प्रक्रिया
Next: SAIL RSP: सिंटरिंग प्लांट-1 के क्वालिटी सर्किल ग्रुप ‘विजेता’ को फ्लू गैस प्रबंधन में बड़ी सफलता

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.