Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus Strike: 5 यूनियन ने धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और हड़ताल का बनाया रोडमैप, कल से शुरू होगा ISP में हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Strike: 5 यूनियन ने धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और हड़ताल का बनाया रोडमैप, कल से शुरू होगा ISP में हंगामा

05/11/2023 1 minute read
SAIL-Bonus-Strike-All-five-unions-made-a-roadmap-for-protest-chakka-jam-and-strike-ruckus-in-ISP-will-start-from-tomorrow

गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन समेत एकसाथ मिलकर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के बोनस पर विवाद थम नहीं रहा है। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा और यूनियनों की एकजुटता कोई बड़ा गुल खिलाने जा रही है।

यूनियनों का कहना है कि सेल कर्मियों के अन्यायपूर्ण बोनस समझौता, अधूरा वेतन समझौता समेत सेल के ठेका ममजदूरों के नए वेतन समझौते की मांग को लेकर आईएसपी की पांचों केंद्रीय यूनियन की बैठक हुई। गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन समेत एकसाथ मिलकर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

इंटक बर्नपुर यूनियन कार्यालय में एनजेसीएस के पांचों ट्रेड यूनियन इंटक, सीटू, एआईटीयूसी, बीएमएस, एमएमएस की एक संयुक्त बैठक की गई। इस वर्ष बोनस समझौते को लेकर सेल प्रबंधन द्वारा तानाशाही रूप से एक तरफा फैसला लेकर बिना यूनियन के साथ लिखित समझौता किए सीधे कर्मियों के खाते में 23000 रुपए डालने का विरोध प्रस्ताव पास किया गया।

सेल कर्मियों के 2017 के वेतन पुनरीक्षण के लंबित मुद्दे, रात्रि पाली भत्ता, एचआरए, 39 माह का एरियर समेत ठेका कर्मियों के वेतन समझौते की अविलंब मांग को लेकर सभी यूनियन ने एक साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल की कार्यसूची तैयार कर ली है।

सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के श्रमिक विरोधी नीतियों की कड़ी निन्दा करते हुए एकजुट होकर रोष प्रकट किया। 6 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक आईएसपी के सभी विभाग में पांचों यूनियन के प्रतिनिधियों की एक टीम दौरा करेगी। कर्मियों को इस गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन समेत हड़ताल के लिए जागरूक करने का काम करेगी।

9 व 10 नवंबर को आईएसपी के सभी गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ सेल के सभी प्लांट में एक साथ सभी यूनियन मिलकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए चक्का जाम करेगी।

मीटिंग की अध्यक्षता मुमताज अहमद ने की। मीटिंग में इंटक के महासचिव हरजीत सिंह, अजय राय, बिजय सिंह, मोहम्मद अनवर, आरए यादव, सीटू के शुभाशीष बासु, प्रतीक गुप्ता, पुलक चक्रवर्ती, एआईटीयूसी के आरएन सिंह, प्रदीप साहू, जियाउर रहमान, बीएमएस से अजय सिंह, अमित सिंह, एमएमएस के मुमताज अहमद, कुणाल कुमार उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा ने किया कॉपी, संकल्प पत्र में किया पेस्ट, विधायक देवेंद्र ने ये भी कहा…
Next: Bokaro Steel Plant की बड़ी खबर, शोषण और नोट छापने का आरोप, इन्होंने थामा HMS का दामन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.