Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: CGM तक को नहीं मानते ठेकेदार, 2024 में होगा आर-पार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: CGM तक को नहीं मानते ठेकेदार, 2024 में होगा आर-पार

31/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSL-Contractors-do-not-listen-even-to-CGM_-struggle-will-intensify-in-2024

न्यूनतम मजदूरी मांगने पर गेट पास को हथियार बनाकर मजदूरों को कम से बेदखल किया जा रहा है। 

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बीएसएल (SAIL BSL) के कर्मचारियों के लंबित मांगों का निपटारा अब तक नहीं हो पाया है। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक की ठेका प्रकोष्ठ की बैठक प्राण सिंह की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय 3D 823 में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि 2024 ठेका मजदूरों का संघर्ष का वर्ष होगा। देश की मोदी सरकार के ईसारे पर सेल प्रबंधन ठीक मजदूरों का वेज रिवीजन को रोक रखा है। हर दिन कानून में परिवर्तन कर मजदूर पर हमला कर रही है और सुविधाओं में कटौती कर रही है।

बोकारो स्टील प्लांट में बने सी एल सी रूल का पालन नहीं हो रहा है। न्यूनतम मजदूरी मांगने पर गेट पास को हथियार बनाकर मजदूरों को काम से बेदखल किया जा रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण मशीन शॉप के लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के आर बी पांडे ठेकेदार द्वारा पिछले 6 महीने से 15 मजदूरों को कम से बैठा दिया गया है। वहां के मुख्य महाप्रबंधक की बात को भी ठेकेदार मानने से इनकार कर रहे हैं।

ट्रैफिक विभाग का तो और भी बुरा हाल है। यहां के मुख्य महाप्रबंधक ठेकेदार से मिलकर नियम कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण जारी है, पिछले 6 माह से यहां के ठेका मजदूर काम से वंचित हैं।

ठेकेदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा

रामाश्रय प्रसाद ने कहा-बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड में तो मामला और भी गंभीर है। यहां के ठेकेदार का मनोबल इतना बड़ा है कि कंपनी के सीईओ आदेश का भी ठेकेदार अवहेलना कर रहे हैं।

उन्होंने मजदूरों को आह्वान किया कि एकमात्र रास्ता संघर्ष है, हर बार मजदूर जीता है इस बार भी मजदूर जीतेगा और मजदूर विरोधी ताकत हारेगी। इसके खिलाफ नए वर्ष 1 जनवरी 2024 को एडीएम पास सेक्सन पर ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन होगा। ठेकेदार और प्रबंधन को चेतावनी दिया जाएगा।

यूनियन की बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक को यूनियन के अवर महामंत्री अबू नसर ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश पप्पू मोइन आलम, जितेंद्र कुमार, उदय प्रताप, सहदेव महतो, आनंद सिंह, दिलीप कुमार, वीरेंद्र, संजय पाल, तपेश्वर गोराई, रामप्रसाद मुर्मू, सकी इमाम, मनोज प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, खड़ा नंद गिरी, रंजीत, दीपक कुमार रामचंद्र मांझी, अरुण. गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: New Year 2024: हुड़दंग किया तो खैर नहीं, पैदल जाना पड़ेगा घर
Next: EPS 95 Higher Pension: EPFO ने दिया पेंशन गणना पर ताजा अपडेट्स

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.