Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों का अब 10 लाख का Accident Insurance, एमओयू साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों का अब 10 लाख का Accident Insurance, एमओयू साइन

24/07/2024 1 minute read
SAIL-BSL-NEWS-Now-Accident-Insurance-of-Rs-10-lakh-for-contract-workers-of-Bokaro-Steel-Plant-MoU-signed
  • श्रमिकों  के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी के समझौते पर हस्ताक्षर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में विभिन्न ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले ठेका श्रमिकों के लिए 24 जुलाई को एक अहम कदम उठाया गया। सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com खबर का असर: BSP और पुलिस उतरी सड़क पर, वेंडरों पर बड़ा एक्शन, कर्मी की बची थी जान

बोकारो स्टील प्रबंधन और बोकारो स्टील प्लांट के ठेकेदारों के पंजीकृत ट्रस्ट बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के बीच किये गए समझौते के आधार पर ट्रस्ट प्रत्येक अनुबंध श्रमिकों के लिए दस (10) लाख रुपये की वार्षिक कवरेज के साथ एक सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी का हक़दार होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: BSP, BSL,RSP खदान में 46, ISP 9, DSP 1, राउरकेला 3 व कोलियरी में 5 नए अफसरों का कॅरियर शुरू

समझौते पर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) चितरंजन महापात्रा , अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जयदीप दासगुप्ता, बोकारो जनरल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. बीबी करुणामय, मुख्य महा प्रबंधक (मानव संसाधन) हरि मोहन झा, निदेशक प्रभारी सचिवालय के मुख्य महा प्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP स्कूलों के बच्चों का बधाई-अलंकरण समारोह, CGM के हाथों मिला अवॉर्ड

समझौते पर बीएसएल की ओर से हरि मोहन झा और बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार तिवारी ने हस्ताक्षर किए। बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अन्य सदस्य जगदीश चौधरी, डीडी सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुनील कुमार महतो, एसएन सिंह, प्रमोद मिश्रा, जेपी सिंह, सोमनाथ पंडित, जीके सिंह उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, SAIL, CIL, JSW, ONGC, अडानी-अंबानी का शेयर भाव धड़ाम

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि ठेका श्रमिकों के कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) ने सभी के प्रयासों की सराहना की और जल्द से जल्द सभी ठेका श्रमिकों को इस स्कीम में कवर करने की ज़रूरत पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

हरि मोहन झा ने ठेका श्रमिकों के कल्याण से जुडी बीएसएल की नीति और अन्य पहलों के बारे में विस्तार से बताया। ठेकेदारों की ओर से जगदीश चौधरी ने इस पॉलिसी के शीघ्र क्रियान्वयन और इसकी पारदर्शिता और सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

इस अवसर पर वीएम.बख्शी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रांजलि, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सोनी सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा पंकज कुमार, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में घट रहे पारसी, आबादी बढ़ाने सरकार कर रही जोड़ों की आर्थिक मदद, पढ़िए जियो पारसी योजना
Next: SAIL वेज रिवीजन पर कानूनी लड़ाई, कैट दिल्ली में प्रबंधन 4 सितंबर को देगा लिखित जवाब

Related Stories

Dispute between a young man and a woman outside Sector 9 Hospital FIR registered against Bhupesh
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR

Azmat ali 08/09/2026
SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026

You May Have Missed

Dispute between a young man and a woman outside Sector 9 Hospital FIR registered against Bhupesh
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR

Azmat ali 08/09/2026
SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.