Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Suchnaji.com खबर का असर: BSP और पुलिस उतरी सड़क पर, वेंडरों पर बड़ा एक्शन, कर्मी की बची थी जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Suchnaji.com खबर का असर: BSP और पुलिस उतरी सड़क पर, वेंडरों पर बड़ा एक्शन, कर्मी की बची थी जान

22/07/2024 1 minute read
Impact-of-Suchnaji.com-news-BSP-and-police-came-on-the-road-big-action-against-vendors-accident-happened
  • बोरिया गेट पर शनिवार रात एक कर्मचारी की जान बाल-बाल बची थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शनिवार रात बीएसपी कर्मचारी की जान बाल-बाल बची थी। टैंकर की चपेट में आने वाला ही था कि किसी तरह बचा लिया गया। फल वाले ठेला लगाकर जाम लगाए हुए थे, जिसके कारण हादसा होने वाला था। इस खबर को Suchnaji.com ने प्रमुखता से प्रसारित किया।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन व स्वास्थ बीमा प्रीमियम पर समाप्त हो GST,  LIC पर ये मांग

इस पर बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (BSP Enforcement Department) और भट्ठी थाना की पुलिस सड़क पर उतरी। कई बार पूर्व में समझाइश देने के बाद नहीं मानने वाले फल वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई ठेले जेसीबी से तोड़ दिए गए। इसके जरिए लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर, वे दोबारा बोरिया गेट के सामने नजर आए तो नाप दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आयकर कटौती, छूट के बारे में Income Tax Department ने दिए RINL के अधिकारियों-कर्मचारियों को टिप्स

टीआई प्रशांत मिश्र ने तल्ख अंदाज में चेतावनी दी। वहीं, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (BSP Enforcement Department) के मुखिया केके यादव ने दो टूक बोल दिया है कि अगर, इन लोगों की वजह से एक भी हादसा हुआ तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Impact of Suchnaji.com news: BSP and police came on the road, big action against vendors, accident happened

संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी कार्मिकों (BSP Employee) को यातायात जाम से मुक्ति, सड़क दुर्घटना रोकने तथा कार्मिकों के सुरक्षा हेतु बोरिया गेट में भट्ठी थाना पुलिस बल तथा ट्रैफिक पुलिस बल के उपस्थिति में जेसीबी से कार्यवाही की गई। समझाइश दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आयकर कटौती, छूट के बारे में Income Tax Department ने दिए RINL के अधिकारियों-कर्मचारियों को टिप्स

भट्टी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा तथा ट्रैफिक टीआई केवी नाग, पुलिस बल, इंफोर्समेंट, नगर सेवाए, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी, कार्मिक तथा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित थे।

Impact of Suchnaji.com news: BSP and police came on the road, big action against vendors, accident happened

सभी ठेले वाकों को निर्देशित किया गया है कि वेंडिंग जोन में ही व्यवसाय करें। अन्यथा पेनाल्टी के साथ ठेले जब्त किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अब गई नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग एक्शन में, होगी FIR

बीएसपी ने 34 कब्जेधारियों को किया बेदख

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग (Enforcement Department) द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 34 अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया, जिसमें 02 डिक्री आवास शामिल है।

Impact of Suchnaji.com news: BSP and police came on the road, big action against vendors, accident happened

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के गेट पर CISF जवान ने यूनियन नेता से किया गाली-गलौज, देख लेने की धमकी, मामला गरमाया

संपदा न्यायालय के आदेश पर अब तक 301 डिक्री आवास रिक्त कराया गया है। 590 आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया है।
साईं मंदिर सेक्टर-06, स्थित पानी टंकी को भी असुरक्षित घोषित किया गया है। उक्त पानी टंकी के नीचे अवैध व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को उनकी सुरक्षा की दृष्टि से, तत्काल उक्त स्थान से हटने की समझाइश चौथी बार दिया गया है।

Impact of Suchnaji.com news: BSP and police came on the road, big action against vendors, accident happened

इस संबंध में जिला प्रशासन को भी पत्र लिख कर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अवैध दुकानें हटाने हेतु सहायता की मांग की गई है, ताकि जान-माल की हानि को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant बायोमेट्रिक पर 26 को ALC के पास बड़ी सुनवाई, सभी यूनियन-DIC तलब

अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। चेतावनी देने के बावजूद लोग अवैध तरीके से वहाँ आवास कर रहे और व्यवसाय कर रहे हैं। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली भी किया जा रहा था। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: जर्जर जानलेवा पानी टंकियों के आसपास से खदेड़े गए कब्जेदार, जो मकान किया कब्जामुक्त, वहीं बस गए अतिक्रमणकारी

अवैध कब्जेधारी, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी का जवाब: भिलाई टाउनशिप में नहीं आ रहा दूषित जल, पीने के लिए सुरक्षित है पानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…United Nation ने Bhilai Steel Plant को सौंपा डी-क्लोरीनेशन प्लांट, SAIL में जश्न
Next: Big Breaking: Bhilai आएंगे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा, DURG Police ने बनाया ट्रैफिक Plan, इधर मत जाइएगा, वरना मिलेगा जाम

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.