Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंडियन ऑयल के चोपड़ा पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ बकाया, SAIL BSP ने किया सील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन ऑयल के चोपड़ा पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ बकाया, SAIL BSP ने किया सील

15/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Indian-Oil-Chopra-petrol-pump-owes-Rs-7-crore-SAIL-BSP-seals-it
  • साल 2014 से लीज रिनुअल न कराने और बकाया न देने का खामियाजा Indian Oil Corporation Limited को भुगतना पड़ा है।

अज़मत अली, भिलाई। पब्लिक सेक्टर यूनिट स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने देश के नामचीन पीएसयू Indian Oil Corporation Limited (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। सात करोड़ रुपए बकाया भुगतान न होने पर पेट्रोल पंप को ही सील कर दिया गया है। यह सब भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने किया है। सेक्टर-10 फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित चोपड़ा पेट्रोल पंप को सील किया गया है। मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  RSP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 40 फीट ऊंचा रैपलिंग टॉवर, ऑस्ट्रेलियन चाल के लकड़ी तख्ते, रेंगने की सुरंग, बंदरनुमा कूदने की रस्सी का इंतजाम

साल 2014 से लीज रिनुअल न कराने और बकाया न देने का खामियाजा Indian Oil Corporation Limited को भुगतना पड़ा है। बीएसपी का कहना है कि बार-बार पत्र देने के बाद की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था। संपदा न्यायालय में मामला चला।

वहां से डिक्री पारित होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पेट्रोल पंप को सील किया जा रहा है। कोतवाली की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एम्बुलेंस, जेसीबी सहित 125 लोगों की टीम कार्रवाई में लगी। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह व रेमी थॉमस आदि भी मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant में हर शाम जाम का झाम, HMS ने दिखाया प्रबंधन को रास्ता

बता दें लीज नवीनीकरण न कराने और बकाया भुगतान न करने की वजह से पिछले दिनों मिराज सिनेमा को भी सील कर दिया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे लेने की कोशिश की गई, लेकिन संचालकों को राहत नहीं मिल सकी। लीज नवीनीकरण न कराने की दूसरी मार चोपड़ा पेट्रोल पंप पर पड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP में हॉट मेटल, सरिया, रेल पटरी और सिंटर प्रोडक्शन में बने दनादन रिकॉर्ड

भिलाई टाउनशिप में लीज नवीनीकरण न कराने वालों के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही है। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि सेल प्रबंधन का रवैया व्यापारी विरोध है। गलत नीतियों के चलते व्यापारी लीज नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं। अतिरिक्त शुल्क की मांग की जा रही है, जिसका विरोध हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP में हादसा, मजदूर की नाक से माथे तक गहरा जख्म, ठेकेदार ले गया प्राइवेट अस्पताल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों ने ली इंटक की सदस्यता, वेतन समझौता, नाइट एलाउंस का मुद्दा छाया
Next: SAIL कर्मचारियों जागते रहो, बकाया एरियर, नाइट एलाउंस और भी लेना है बहुत कुछ

Related Stories

BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026
Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.