Suchnaji

SAIL BSP: नगर सेवाएं विभाग का टार्गेट था 97 करोड़, वसूली 100.55 करोड़ की, रचा इतिहास

SAIL BSP: नगर सेवाएं विभाग का टार्गेट था 97 करोड़, वसूली 100.55 करोड़ की, रचा इतिहास
  • नगर सेवा विभाग ने राजस्व वसूली के लिए विशेष रूप से प्रयास कर 31 मार्च, 2024 के पूर्व अपने लक्ष्य को पार करने में सफल रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) पर इस बार जमकर धनवर्षा हुई। राजस्व में इजाफा हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) ने विगत वित्त 2023-24 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करके सफलता अर्जित की है। विगत वित्त वर्ष में नगर सेवा विभाग ने 100.55 करोड़ रूपये का राजस्व एकत्र कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें : कुम्हारी बस हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या पहुंची 13, घायल 10, मरने वालों में Bhilai से ज्यादा, पढ़िए सबके नाम

नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) को 97 करोड़ राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 100.55 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया है। वित्त वर्ष की श्रेष्ठ निष्पादन के साथ समाप्ति पर संयंत्र बिरादरी को बधाई देने के लिये संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के नेतृत्व में संयंत्र प्रबंधन की टीम ने प्रत्येक विभाग में जाकर संयंत्र बिरादरी के सदस्यों को सफल विगत वर्ष की पूर्णता के लिये बधाई दी और श्रेष्ठ निष्पादन के लिये सभी सदस्यों की व्यक्तिगत तौर पर सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: चुनाव आयोग ने लिया Paid Holiday पर संज्ञान

इसी कड़ी में विगत दिनों संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग पहुँच कर अधिकारियों और कार्मिकों से मुलाकात कर बधाई दी और नये वित्त वर्ष के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये शुरू से ही प्रयास करें।

नगर सेवा विभाग ने विगत वित्त वर्ष 2022-23 में 91.75 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की थी। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में 100.55 करोड़ का राजस्व एकत्र कर लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें : Tata Steel और Tenaris बनी Steel Sustainability Champions, लिस्ट में JSW Steel Limited भी

2021-22 में 86.26 करोड़, वित्त वर्ष 2020-21 में 80 करोड़ थी वसूली

वित्त वर्ष 2021-22 में 86.26 करोड़, वित्त वर्ष 2020-21 में 80 करोड़ रूपये और वित्त वर्ष 2019-20 में 66.49 करोड़ रूपये राजस्व एकत्र किया था। वर्ष 21 एवं 22 में करोना महामारी के बावजूद नगर सेवा विभाग ने राजस्व एकत्र करने में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की थी।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur में भीषण आग से सामना कर लौटे BSP के दमकल कर्मियों ने SAIL का सीना किया चौड़ा

31 मार्च, 2024 के पूर्व अपने लक्ष्य को पार किया

नगर सेवा विभाग ने राजस्व वसूली के लिए विशेष रूप से प्रयास कर 31 मार्च, 2024 के पूर्व अपने लक्ष्य को पार करने में सफल रहा। इसके लिये नगर सेवा विभाग ने इनफोर्समेंट विभाग के मदद से लम्बित प्रकरणों पर भी कार्यवाही की। संयंत्र प्रबंधन ने चालू वित्त वर्ष में नगर सेवाएं विभाग को और अधिक राशि एकत्र करने का लक्ष्य दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में समस्याओं का अंबार, BSP-BMS में इन मुद्दों पर सहमति बनी अबकी बार

नगर सेवा विभाग (Municipal Services Department) ने विगत वित्त वर्ष 2023-24 में 76 डिक्री के प्रकरणों को लागू किया और 137 आवासों को अनाधिकृत कब्जों से मुक्त करवाया और पेनाल्टी भी वसूली गई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: मजदूरों की मजदूरी तक नहीं दे रहे ठेकेदार, डकार गए AWA का पैसा, प्लेट मिल में कामकाज ठप