Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कारपोरेट आफिस के ED HR राजीव पांडेय का कोलकाता ट्रांसफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कारपोरेट आफिस के ED HR राजीव पांडेय का कोलकाता ट्रांसफर

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
SAIL Corporate Office ED HR Rajiv Pandey Transferred to Kolkata

राउरकेला स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट में कार्य कर चुके हैं। EMD कोलकाता के ईडी देबब्रत दत्ता के स्थान पर मिली है नई जिम्मेदारी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कारपोरेट आफिस से बड़ी खबर है। ईडी एचआर राजीव पांडेय का ट्रांसफर कर दिया गया है। सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक राजीव पांडेय को ईएमडी कोलकाता भेजा जा रहा है। मंगलवार को वह कार्यभार भी ग्रहण कर लेंगे। फिलहाल, दिल्ली कारपोरेट आफिस में कामकाज देख रहे हैं। इनके स्थान पर सेल मुख्यालय में ईडी एचआर की कुर्सी कौन संभालेंगे, इसका आदेश सार्वजनिक नहीं हो सका है।

इंवायरमेंट मैनेजमेंट में काफी गहरी पकड़ रखते हैं। बैकग्राउंड टेक्नीकल है। इसलिए कंपनी इनके अनुभव का लाभ उठा रही है। परिवार भी कोलकाता में रहता है। लंबे समय से वह कोलकाता ट्रांसफर के लिए लगे थे। भिलाई स्टील प्लांट में बतौर सीजीएम पॉवर एंड ब्लोइंग स्टेशन-पीबीएस रह चुके हैं। यहीं से प्रमोट होकर ईडी एचआर बने थे। तैनाती सेल कारपोरेट आफिस मिली थी। राउरकेला स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले राजीव पांडेय लंबे समय तक कोलकाता में रह चुके हैं। वहीं, से भिलाई स्टील प्लांट आए थे।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी से घर जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, खून से लथपथ, कब बनेगा डिवाइडर?

इधर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने कार्यकारी निदेशक (EMD) कोलकाता देबब्रत दत्ता का स्थानांतरण कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) CMO, मुख्यालय कोलकाता कर दिया गया है। ईएमडी के रिक्त पद पर राजीव पांडेय को दिल्ली से भेजा जा रहा है।

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उनकी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्ति 4 जुलाई 2023 को जारी संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। SAIL के इस प्रशासनिक फेरबदल को कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन और व्हील-एक्सल डिस्पैच में कोविड के बाद अब नया रिकॉर्ड
Next: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.